चंडीगढ। भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में आगामी नगर निकाय चुनावों के लिए चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति की है। इनमें पंचकूला, अंबाला व सोनीपत मेयर चुनावों के लिए कैबिनेट मंत्रियों और प्रदेश पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
रेवाड़ी नगर परिषद, उकलाना और धारूहेड़ा नगर पालिका चुनावों के लिए भी राज्य मंत्रियों और जिला प्रभारियों को नियुक्त किया गया है, ताकि चुनाव तैयारियों को मजबूती मिल सके।
इन मंत्रियों को मिली जिम्मेदारी
बीजेपी की तरफ से जारी लेटर के मुताबिक, पंचकूला मेयर चुनाव को लेकर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर को ज़िम्मेदारी दी गई है। अंबाला मेयर चुनाव को लेकर कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा और प्रदेश महामंत्री अर्चना गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई है।वहीं, सोनीपत मेयर चुनाव का जिम्मा कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार और हिसार के जिला प्रभारी जवाहर सैनी वृद्धि को मिला है।
इसके अलावा रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर राज्यमंत्री गौरव गौतम और प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया को जिम्मेदारी दी गई है। उकलाना नगरपालिका चुनाव को लेकर कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी और प्रदेश भाजपा सचिव सुरेंद्र आर्य को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही धारूहेडा नगर पालिका चुनाव का जिम्मा राज्य मंत्री राजेश नागर और जिला प्रभारी कमल यादव को मिला है।