पानीपत. हरियाणा के पानीपत के तहसील कैंप क्षेत्र में भाजपा नेता 24 वर्षीय भतीजी का शव घर में संदिग्ध हालात में घर से मिला. सूचना मिलते की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सिविल अस्पताल के शव ग्रह में रखवाया गया. मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है.
जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान तहसील कैंप निवासी काजल के रूप में हुई है. काजल भाजपा नेता अशोक गुंबर की भतीजी थी. काजल की शादी लगभग डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी. परिजनों ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष शादी के बाद से दहेज की मांग करता था और उनकी बेटी को मानसिक प्रताड़ना करता था.
परिजन ने कहा कि दिवाली के बाद काजल के ससुराल में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. सोमवार रात उन्हें सूचना मिली कि काजल की मौत हो गई है. मौके पर पहुंचे परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा और फिर काजल के शव को फंदे से उतारा. इस दौरान काज की मौत हो चुकी थी.
सिविल अस्पताल में मौजूद परिजनों ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष काजल को त्योहार के समय ज्यादा परेशान किया करते थे और वह अपने घर से कुछ नहीं लेकर आई है. ऐसी बातों के लिए मानसिक रूप से परेशान करते थे और इसी वजह से काजल ने जॉब करनी शुरू कर दी थी और वह अपनी पूरे महीने के कमाई अपनी सास और अपने पति को देती थी लेकिन फिर भी उनके मन की संतुष्टि नही होती थी और उसे लगातार परेशान करते थे. तहसील कैंप थाना प्रभारी मुकेश ने फोन पर बताया कि अभी तक परिजन की ओर से आधिकारिक शिकायत नहीं मिली है. परिजन लिखित जो शिकायत देंगे आगे उसी आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.