रोहतक; कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में शामिल होने पहुंची हरियाणा के रोहतक के सरकारी स्कूल की गेस्ट टीचर को सरकार ने सस्पेंड कर दिया है. सस्पेंड की गई टीचर सुलेखा दलाल ने कहा कि कांस्टेबल भर्ती में उनका बेटा फाइनल लिस्ट में जगह नहीं बना पाया और वो डिप्रेशन में है. उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा का पेपर लीक हो गया था, जिसकी कोई बात नहीं कर रहा. उन्होंने कहा किि मां का फर्ज निभाने के लिए ही वह प्रोटेस्ट में शामिल हुई थीं. सरकार द्वारा सस्पेंड किया गया है, लेकिन कारण अभी तक नहीं बताया है.
सुलेखा का दावा है कि उन्हें सस्पेंड किए जाने के बाद से कई राजनीतिक पार्टियों से ऑफर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों से लेकर कर्मचारी संगठनों के नेताओं तक के फोन आ रहे हैं, लेकिन उन्होंने किसी भी पार्टी से जुड़ने से मना कर दिया है.
हरियाणा के बहादुरगढ़ की रहने वाली
सुलेखा दलाल रोहतक की रेनकपुरा कॉलोनी के गवर्नमेंट मिडिल स्कूल में प्राइमरी गेस्ट टीचर के पद पर तैनात हैं. वह 6 जून को दिल्ली में आयोजित कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में शामिल हुई थीं. इसके बाद 10 जून को डीईईओ द्वारा एक लेटर जारी कर उन्हें सस्पेंड कर दिया गया. सुलेखा का कहना है कि लेटर के जरिए सस्पेंशन की जानकारी तो दे दी गई, लेकिन सस्पेंड करने की वजह बताने से अधिकारियों ने इंकार कर दिया. सुलेखा के अनुसार, उनके बेटे ने कांस्टेबल भर्ती में 100 में से 75 नंबर हासिल किए थे, लेकिन भर्ती न होने के बाद से वह परेशान है. उसी के हक के लिए वह प्रोटेस्ट में गई थीं.
नेताओं के आ रहे फोन
सस्पेंशन के बाद, सुलेखा का दावा है कि विपक्षी दलों से लेकर कर्मचारी संगठनों के नेताओं तक के फोन उनके पास आ चुके हैं, लेकिन फिलहाल उन्होंने किसी भी पार्टी या राजनीति में जाने से साफ मना किया है. सुलेखा ने कहा कि सस्पेंड किए जाने के बाद भी लोगों ने उनकी हिम्मत बढ़ाई है और वह बेटे के हक के लिए खड़ी हैं.
बार-बार भर्ती परीक्षाओं में हो रही गड़बड़ी से उनके बच्चों का ही नहीं, बल्कि देश के युवाओं का भविष्य भी खतरे में है और उन्हें के भविष्य भविष्य को देखते हुए वह प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए गई थी. उन्हें खुद नहीं पता था कि वह आज कहां पर खड़ी है एक समय वह अकेली पहुंचे थे लेकिन आज उनके पीछे हिम्मत देने के लिए जनता जुटी हुई है उन्होंने कहा कि उनकी हिम्मत लगातार बढ़ रही है और अब वह लड़ाई लगातार जारी रहेंगी.