दिल्ली के चारों ओर विकसित होंगे 5 हाई-टेक शहर, 760 गांवों की बदलेगी तकदीर, जमीन उगलेगी सोना!

इस एक्सप्रेसवे हरियाणा की जीवनरेखा बन गया है. यह 135.6 किलोमीटर लंबा, 6-लेन वाला एक्सप्रेसवे दिल्ली को चारों ओर से घेरता है और सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह और पलवल जिलों से होकर गुजरता है.

एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ ‘पंचग्राम’ नाम के पांच नए आधुनिक शहर
अब हरियाणा सरकार इस एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ ‘पंचग्राम’ नाम के पांच नए आधुनिक शहर विकसित करने की योजना पर आगे बढ़ रही है. यह जिम्मेदारी हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (HSIIDC) को सौंपी गई है.

पंचग्राम बनेगा नए रोजगार का केंद्र
ये शहर 2041 की अनुमानित आबादी को ध्यान में रखकर बनाए जाएंगे. पंचग्राम डेवलपमेंट अथॉरिटी का गठन पहले ही किया जा चुका है. इन शहरों में इंडस्ट्रियल, कमर्शियल और रेजिडेंशियल इलाके होंगे, जो नए रोजगार और निवेश के केंद्र बनेंगे.

760 गांवों की जमीन होगी शामिल
इस योजना में लगभग 760 गांवों की जमीन शामिल हो सकती है. अधिकारियों को जमीन मालिकों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखने और उन्हें ई-भूमि पोर्टल पर जमीन का विवरण अपलोड करने के लिए प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया गया है. इससे रियल एस्टेट सेक्टर को भी बढ़ावा मिला है और आसपास के इलाकों में जमीन की कीमतें बढ़ रही हैं.

1000 एकड़ में ग्लोबल सिटी की जा रही है विकसित
इसके अलावा, सोहना के पास 1000 एकड़ में एक ग्लोबल सिटी विकसित की जा रही है. इसमें स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, आधुनिक सड़कें, सीवरेज, स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज, पीने का पानी और एनर्जी मैनेजमेंट की सुविधाएं होंगी. सरकार 10 नए इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप भी बना रही है, जिनमें से 5 को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है.

एक्सप्रेसवे का रखरखाव
एक्सप्रेसवे के रखरखाव के संबंध में मानेसर से पलवल तक 53 किलोमीटर के हिस्से पर मरम्मत का काम चल रहा है.सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए गड्ढों, अवैध कट और रेलिंग की मरम्मत पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं. एक्सप्रेसवे पर अंडरपास, ओवरपास और 24 घंटे निगरानी प्रणाली है.

यह प्रोजेक्ट बनाएगा हरियाणा को औद्योगिक हब
यह पूरा प्रोजेक्ट हरियाणा को एक औद्योगिक हब बनाने और NCR में कनेक्टिविटी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ने से यात्रा का समय भी कम होगा. विकास की यह गति इस क्षेत्र के लोगों की किस्मत बदलने वाली है.

यह एक्सप्रेसवे इन जिलों से होकर गुजरेगा
यह एक्सप्रेसवे सोनीपत, खरखौदा, बहादुरगढ़, बादली, झज्जर, मानेसर, नूंह, सोहना, हथीन और पलवल से होकर गुजरता है. इससे इन जिलों के लगभग 700 गांवों में जमीन की कीमतें आसमान छू जाएंगी.

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य स्रोतों से जुटाई गई है. हम इसकी प्रामाणिकता की जिम्मेदारी नहीं लेते हैं. AI द्वारा बनाई गई तस्वीरें दिल्ली-NCR का सटीक होने का दावा या पुष्टि नहीं करती हैं.