फरीदाबाद: नए साल की शुरुआत के साथ ही हरियाणा में ठंड ने एक बार फिर लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण प्रदेश में दिन और रात दोनों समय ठिठुरन महसूस की जा रही है. जनवरी के पहले सप्ताह में ही मौसम ने अचानक करवट ली है और तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. धूप निकलने के बावजूद सर्द हवाओं ने ठंड का असर बरकरार रखा हुआ है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) चंडीगढ़ केंद्र की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार 4 जनवरी 2026 को हरियाणा के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया. बीते दिन की तुलना में प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में करीब 0.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है. मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 4.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा, जिससे साफ है कि सर्दी का असर अभी और बढ़ सकता है.
जिले के तापमान पर नजर डालें तो सबसे अधिक अधिकतम तापमान पलवल में 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके बाद फरीदाबाद में 18.6 डिग्री, नूंह में 18.3 डिग्री और रोहतक के कैनाल रेस्ट हाउस क्षेत्र में 18.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ. वहीं मेवात के मांडकोला में अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री और महेंद्रगढ़ में 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा.
दूसरी ओर प्रदेश के कई हिस्सों में ठंड ने ज्यादा असर दिखाया. चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान मात्र 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.2 डिग्री कम है. अंबाला में तापमान 12.5 डिग्री, कैथल के कौल एएमएफयू और करनाल के इंद्री रेस्ट हाउस क्षेत्र में 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम तापमान वाले इलाकों में शामिल रहे. जींद के पांडू पिंडारा में भी अधिकतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा.
मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान करनाल, कैथल, पानीपत, जींद और सिरसा जैसे जिलों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि कुछ इलाकों में हल्की बढ़ोतरी भी देखी गई, लेकिन कुल मिलाकर ठंड का असर पूरे प्रदेश में बना हुआ है. राहत की बात यह रही कि इस दौरान किसी भी जिले में बारिश नहीं हुई और सभी जगह वर्षा का आंकड़ा शून्य रहा.
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि प्रदेश में मौसम 8 जनवरी तक सामान्य तौर पर खुश्क रहने की संभावना है. हालांकि आज और कल बीच बीच में हल्के बादल छा सकते हैं. इस दौरान उत्तर और उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं चलने से रात के तापमान में और गिरावट आ सकती है.
उन्होंने बताया कि वातावरण में नमी बढ़ने के कारण उत्तर और दक्षिणी हरियाणा में सुबह और देर रात गहरी धुंध और कोहरा छाए रहने की संभावना है जबकि पश्चिमी हरियाणा में हल्की से मध्यम धुंध देखने को मिल सकती है. आने वाले दिनों में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभव है लेकिन ठंडी हवाओं के चलते ठंड से राहत मिलने की उम्मीद कम है। मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को सुबह-शाम विशेष सावधानी बरतने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की