हरियाणा IPS सुसाइड केस: रोहतक के SP पर गिरी गाज, अब DGP पर हो रहा मंथन, अब तक नहीं हुआ पोस्टमार्टम

चंडीगढ़: हरियाणा के आईपीएस वाई पूरन कुमार द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में रोहतक के एसपी पर गाज गिर गई है। चौतरफा दबाव में आई सरकार ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए रोहतक के एसपी नरेंद्र बिजरानिया को पद से हटा दिया है। सजा के तौर पर उन्हें अभी कोई नई पोस्टिंग नहीं दी गई है। नरेंद्र बिजरानिया के स्थान पर सुरेंद्र सिंह भौरिया को रोहतक का नया एसपी लगाया गया है। एसपी पर कार्रवाई के बावजूद पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर को लेकर अभी भी संश्य बना हुआ है। कपूर को लेकर दिनभर सोशल मीडिया पर तो कार्रवाई के बयान आते रहे लेकिन धरातल पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। सचिवालय के गलियारों में चर्चा है कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के विदेश दौरे से आने के बाद ही इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई होगी।

5वें दिन भी नहीं हुआ पोस्टमार्टम
उधर शनिवार को पांचवें दिन भी वाई पूरन कुमार के शव का पोस्टमॉर्टम नहीं हो सका। चंडीगढ़ के गृहसचिव मनदीप बराड़ ने शनिवार की सुबह पूरन कुमार की पत्नी अमनीत पी कुमार के साथ मुलाकात की। इसके कुछ समय बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने वाई पूरन कुमार के शव को सेक्टर-16 अस्पताल से पीजीआई में रखवा दिया। परिवार के लोगों की तरफ से इसका भी विरोध किया गया।

आपके पसंद की स्टोरी
IPS ऋचा तोमर कौन हैं? जो अपने कड़े एक्शन से अपराधियों में पैदा कर रहीं खौफ
IPS वाई पूरन कुमार सुसाइड केस में हरियाणा सरकार का एक्शन! रोहतक के एसपी नरेंद्र बिजारणिया का किया तबादला
राजस्थान: ASI से डिमोशन कर बनाया गया सिपाही, महिला कांस्टेबल से कही थी ऐसी बात कि मिली बड़ी सजा!
14 अफसरों के नाम आरोपियों के कॉलम में क्यों नहीं… हरियाणा के IPS की IAS पत्नी ने चंडीगढ़ SSP से पूछे सवाल

परिवार की सहमति के बाद होगा पोस्टमार्टम
शनिवार की सुबह पूरन कुमार का शव पीजीआई पहुंचा तो एफएसएल की टीम और विडियोग्राफी भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने दावा किया कि उनकी सहमति के बिना ही शव को शिफ्ट किया जा रहा है। चंडीगढ़ की एसएसपी कंवरदीप कौर ने अमनीत पी कुमार से मुलाकात एसएसपी कंवरदीप कौर ने कहा कि परिवार बातचीत जारी है। उनकी सहमति के बाद ही पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।