हरियाणा में पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना, शीतलहर मचाएगी कहर

Haryana Weather Alert : हरियाणा में सर्दी ने एक बार फिर अपना पूरा जोर दिखाना शुरू कर दिया है. दरअसल दिसंबर के आखिरी दिन में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है और सुबह के समय में ठंड साफ तौर पर महसूस की जा रही है.आमतौर पर दोपहर के समय थोड़ी राहत मिल जाती है, लेकिन इस बार हालात ऐसे हैं कि धूप निकलने के बाद भी ठंड पीछा नहीं छोड़ रही. मौसम के जानकारों के अनुसार, 31 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है. इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर बूंदाबांदी की संभावना है.

मौसम विभाग (IMD) ने कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला और यमुनानगर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं गुरुग्राम, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ समेत कई जिलों में मंगलवार सुबह धुंध छाई रही. बीती रात नारनौल में सबसे कम तापमान 3.6 डिग्री दर्ज किया गया. ये सामान्य से 2.3 डिग्री कम रहा. मौसम विभाग के अनुसार, 31 दिसंबर यानी आज एक और पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा में सक्रिय होगा, इससे पहाड़ों पर बर्फबारी व बारिश होगी, जिसके कारण नए साल पर हरियाणा में ठंड और बढ़ सकती है.नव वर्ष पर प्रदेश के कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी की संभावना भी बन रही है,ओर वहीं, सर्दी के मौसम को देखते हुए हरियाणा सरकार स्कूलों में 1 से 15 जनवरी तक छुट्टियों का ऐलान कर चुकी है. कोहरे के कारण अधिकतर ट्रेनें देरी से चल रही हैं.वही कल यानी 30 दिसंबर को हरियाणा के शहडोल जिले में 3.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया,जबकि सबसे अधिकतम तापमान महेंद्रगढ़ जिले में 24.6 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला.हरियाणा में आज सुबह का तापमान 11°C है,ओर हवा, नमी और अन्य मौसम की स्थितियों जैसे कारकों को ध्यान में रखते हुए तापमान 3.5℃ जैसा महसूस हो सकता हैं.जबकि अंबाला जिले में सुबह के समय तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

वहीं हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में मौसम आमतौर पर 2 जनवरी तक परिवर्तनशील रहेगा. इस दौरान 31 दिसंबर को शीतलहर चलने की संभावना है, जबकि आज पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से ज्यादातर स्थानों पर बादल छाए रहने और कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है.वही इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी और नमी बढ़ने से ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह के समय धुंध भी रहने की संभावना है.वही एक जनवरी 2026 को बारिश की संभावना बनी हुई है,2 जनवरी को सर्दी और कोहरे के प्रभाव के साथ मौसम ठंडा रहेगा. दिन के समय हल्की धूप निकल सकती है, लेकिन सुबह-शाम में तापमान कम रहने के कारण लोग ठिठुरन का अनुभव करेंगे. वहीं 3 जनवरी को मौसम में हल्का सुधार दिखेगा. दिन में धूप निकलने की आशंका है और तापमान में थोड़ी वृद्धि होने की उम्मीद है.4 जनवरी को ठंडी सुबह और घना कोहरा देखने को मिल सकता है. मौसम अपेक्षाकृत स्पष्ट रहेगा और दिन का तापमान भी बढ़ सकता है. 5 जनवरी हरियाणा में मौसम में काफी सुधार आ सकता है. धूप के साथ तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक बने रह सकता है, जिससे सर्दी का असर कम महसूस होगा.6 जनवरी 2026 को मौसम मुख्य रूप से साफ और धूपदार रहने का अनुमान है. सुबह-शाम ठंड हो सकती है, पर दिन का तापमान सर्दी की तुलना में अधिक सुहावना रहेगा.

AQI लेवल हुआ काफी खराब
हरियाणा में ठंड के साथ साथ अब नये साल पर AQI लेवल भी खराब होता नजर आ रहा हैं.aqi.in की मानें तो फरीदाबाद जिले में सुबह के समय AQI लेवल 422 देखने को मिला है जबकि AQI लेवल दिल्ली में 700 के करीब दर्ज किया गया है. वहीं गुरुग्राम जिले में AQI लेवल सुबह 546 देखने को मिला है, जबकि अंबाला जिले में AQI 287 दर्ज किया गया है.