Haryana Police PMT 2026 DATE Admit Card: हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 की पीएमटी परीक्षा की डेट को लेकर कंफ्यूजन में हैं, तो आपका डाउट अब पूरी तरह से क्लियर हो जाएगा। HSSC ने पहले जानकारी दी थी कि हरियाणा पुलिस पीएमटी की परीक्षा 15 अप्रैल से होनी संभावित है। लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है। हरियाण स्टाफ सेलेक्शन कमीशन के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने जानकारी दी है कि पीएमटी परीक्षा अब 20 अप्रैल सुबह 6.30 बजे से शुरू होगी। जिसके लिए अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड तीन दिन पहले जारी होंगे। आयोग ने प्रवेश पत्र की तारीख की सूचना भी दी है।
इन पोस्ट का भी पीएमटी
हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल पीएमटी के साथ एचएसएससी डिप्टी रेंजर (स्पोर्ट्स कोटा), वार्डर (पुरुष) (स्पोर्ट्स कोटा), वार्डर महिला (स्पोर्ट्स कोटा), असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट जेल पुरुष (स्पोर्ट्स कोटा) और अन्य पदों पर भी पीएमटी टेस्ट आयोजित कर रहा है। जारी हुए नोटिस के मुताबिक इन सभी का फिजिकल मेजेरमेंट टेस्ट (PMT) एक साथ अब 20 अप्रैल से किया जाएगा। इन सभी की कैटेगिरी तय की गई है। आप नीचे देख सकते हैं कि किन-किन पदों का फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) होना है।
पद का नाम डिपार्टमेंट विज्ञापन संख्या कैटेगिरी
डिप्टी रेंजर (स्पोर्ट्स कोटा) फॉरेस्ट 13/24 03
वार्डर (पुरुष) (स्पोर्ट्स कोटा) कारागार 13/24 04
वार्डर महिला (स्पोर्ट्स कोटा) कारागार 13/24 05
असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट जेल (पुरुष) (स्पोर्ट्स कोटा) कारागार 13/2024 06
पुरुष कॉन्स्टेबल जनरल ड्यूटी (स्पोर्ट्स कोटा) पुलिस 13/2024 38
महिला कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) (स्पोर्ट्स कोटा) पुलिस 13/2024 40
सब इंस्पेक्टर जनरल ड्यूटी (स्पोर्ट्स कोटा) पुलिस 01/2026 02
पुरुष कॉन्स्टेबस (जनरल ड्यूटी) पुलिस 01/2026 02
महिला कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) पुलिस 01/2026 02
महिला कॉन्स्टेबल (गवर्नमेंट रेलवे पुलिस) पुलिस 01/2026 03
फॉरेस्टर फॉरेस्ट 02/2026 01 (ग्रुप-01)
फॉरेस्ट गार्ड फॉरेस्ट 04/2026 12 (ग्रुप-06)
हरियाणा पुलिस PMT एडमिट कार्ड कब आएंगे?
हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल पीएमटी के लिए शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट्स की लिस्ट, पीएमटी की डेट और टाइम की सूचना हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन 17 अप्रैल 2026 को जारी करेगा। इसी दिन अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड भी जारी होंगे। जो कैंडिडेट्स आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट www.hssc.gov.in. से डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की डिटेल्स चाहिए होगी। पीएमटी परीक्षा केंद्र पर आपको प्रवेश पत्र के जरिए ही एंट्री मिलेगी। इसमें आपकी डिटेल्स के साथ फिजिकल सेंटर का पता, तारीख और डेट की जानकारी भी होगी।