हरियाणा रोडवेज ने छात्रों को बस स्टैंड की जगह उतारा कहीं और, विरोध करने पर कंडक्टर ने कहा- जाओ सस्पेंड करा देना

करनाल। आईटीआई की दो छात्राओं के साथ अभद्रता करने के बाद इस महीने में हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों की सवारियों के साथ दूसरी बार मनमानी करने की एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने की घटना सामने आई है, जिसमें हरियाणा रोडवेज बस का एक ड्राइवर विद्यार्थियों को घरौंडा बस स्टैंड पर उतारने की बजाय कई किलोमीटर आगे ले जाता है।

जब इस बारे में विद्यार्थी विरोध करते हैं तो बस कंडक्टर कहता है कि जाओ करवा दो सस्पेंड। इसके बाद बस कडंक्टर व ड्राइवर विद्यार्थी को पानीपत के टोल प्लाजा पर उतारकर चल जाते हैं। यहां पर भी रोडवेज कर्मी बस को तुरंत चला लेते हैं।

इस बारे में जब बस स्टैंड इंचार्ज रविशंकर धीमान से बात की तो उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है, जैसे ही शिकायत आएगी, तुरंत कार्रवाई की जाएगी। वायरल वीडियो की भी जांच कराई जाएगी। वायरल वीडियो में रोडवेज बस पर जम्मू से दिल्ली जाने का बोर्ड लगा दिख रहा है।