Haryana Weather Update: हरियाणा में कड़ाके की ठंड के बीच अब मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से आज प्रदेश के लगभग तमाम जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. नारनौल, हिसार, रोहतक, भिवानी और फतेहाबाद में बारिश के साथ तेज ओले गिरे हैं. ऐसे में आने वाले दिनों में हरियाणा में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं.
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर चंद्रशेखर डागर ने ज़ी मीडिया को विशेष मुलाकात में बताया कि फिलहाल आज वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर पूरा दिन देखने को मिलेगा. 31 जनवरी को एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते फिर से बारिश के आसार होंगे. डॉ. डागर ने बताया कि तापमान का कम रहना किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगा और फसलों के लिए सोना बनेगी ये ठंड.
पिछले दो दिनों से हरियाणा के कई जिलों में दिन में तेज धूप निकल रही है और ठंडी हवा भी चल रही थी. तेज धूप होने के बावजूद भी ठिठुरन ज्यादा थी. वहीं अब मौसम विभाग का कहना है 27 जनवरी और 28 जनवरी तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा. इसके बाद 1 फरवरी से फिर से बारिश होगी.
27 जनवरी को सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर हरियाणा पर साफ दिखा. कई जिलों में सुबह से ही बारिश शुरू हुई और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने रात से तापमान में गिरावट और तूफानी हवाओं का संकेत दिया था और यह मौसम 28 जनवरी को भी जारी रहेगा.
बारिश के बाद 29 और 30 जनवरी को को मौसम कुछ हद तक शुष्क और ठंडा रहने का अनुमान है. IMD के चेतावनी कार्यक्रम में घने कोहरे और कोल्ड वेव की संभावनाएं बनी हुई थीं. इस दौरान खेतों और ग्रामीण इलाकों में तरल रसायन जमने की वजह से फसलों और सड़कों पर पाला और कोहरा देखा जा सकता है.
31 जनवरी को मौसम मुख्य रूप से ठंडा और अपेक्षाकृत साफ रहेगा, लेकिन रात एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते फिर से मौसम में बदलाव आएगा. इससे बारिश की संभावना फिर से हन रही है. 1 फरवरी को बादल छाने और बारिश के साथ ओले पड़ने की संभावना है.
2–3 फरवरी को मौसम ठंडा, लेकिन अपेक्षाकृत स्थिर रहने की संभावना है. 1 और 2 फरवरी को हल्की बारिश और ओले गिरने की संभावना का संकेत भी मौसम विशेषज्ञों ने दिया है, जिससे कुछ इलाकों में ओले-बारिश का असर देखा जा सकता है.