हरियाणा में इस दिन से पड़ेगी कड़ाके की ठंड, 10 डिग्री तक गिरेगा पारा, जानें अगले 7 दिन का वेदर

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम धीरे-धीरे करवट लेने लगा है. जहां रातें ठंडी होने लगी है, जिससे मौसम के बदलते मिजाज का एहसास होने लगा है. उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से हरियाणा में पिछले 5 दिनों से तापमान लगातार गिर रहा है. ऐसे में आने वाले दिनों में हरियाणा में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं.

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दिवाली तक मौसम खुश्क बना रहेगा. वहीं अगर अक्टूबर के अंत तक मौसम खुश्क रहता है और साथ ही उत्तर-पश्चिमी हवाएं जारी रहती हैं तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास पहुंचने की संभावना है.

17 अक्टूबर को हरियाणा के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, इस दिन अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 15-16 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा.

18 अक्टूबर को बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना कम है. इस दिन अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.

19 अक्टूबर को ठंडी हवा का एहसास होगा. इस दिन अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. वहीं 20 अक्टूबर को धूप निकलेगी और गर्मी महसूस होगी. इस दिन अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

21 अक्टूबर को हरियाणा में फिर से बारिश की संभावनाएं हैं. मौसम विभाग के अनुसार, इस दिन अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.

22 अक्टूबर को सुबह ठंडी और दोपहर में गर्मी का अनुभव होगा. इस दिन अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. इसके बाद 23 अक्टूबर को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. इस दिन अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.