बिहार चुनाव के लिए BJP के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, मोदी-शाह समेत ये 40 नाम शामिल

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आक्रामक प्रचार अभियान की रणनीति बनाई है, जिसके तहत राज्य के सभी निर्वाचन क्षेत्रों में शीर्ष राष्ट्रीय नेताओं की एक टीम तैनात की गई है. एनडीए को निर्णायक जीत दिलाने के लिए ‘मिशन बिहार’ नाम से शुरू किए गए इस चुनाव प्रचार अभियान में पार्टी के दिग्गज नेता पश्चिमी चंपारण से लेकर कोसी के महत्वपूर्ण गढ़ तक के क्षेत्रों में नजर आएंगे.

बिहार चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर.पाटिल, केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह के नाम शामिल हैं. इनके अलावा, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडनवीस, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं.

बीजेपी के स्टार प्रचारकों में ये नाम भी शामिल

बदलेगा बिहार या नीतीशे कुमार? देखें पार्टी प्रवक्ताओं में तीखी बहस
स्मृति ईरानी, केशव प्रसाद मौर्य, साध्वी निरंजन ज्योति, पवन सिंह, मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ के नाम भी बिहार के लिए बीजेपी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल हैं. स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल अन्य नामों में- दिलीप कुमार जयसवाल, सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, रेनू देवी, प्रेम कुमार, नित्यानंद राय, राधा मोहन सिंह, सतीश चन्द्र दुबे, राज भूषण चौधरी, अश्विनी कुमार चौबे, रविशंकर प्रसाद, नन्द किशोर यादव, राजीव प्रताप रूडी, संजय जयसवाल, विनोद तावड़े, बाबूलाल मरांडी, प्रदीप कुमार सिंह, गोपालजी ठाकुर और जनक राम हैं.