Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का ‘ट्विस्ट’! बादल-बूंदाबांदी और तेज हवाओं का अलर्ट! जानें IMD का नया अपडेट

Haryana Weather Update: हरियाणा में मंगलवार को मौसम साफ देखने को मिला. मगर कल से हरियाणा में मौसम करवट लेने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार होली की शाम से एक पश्चिमी विक्षोत्र सक्रिय होगा, जिसका प्रभाव प्रदेश में देखने को मिलेगा. इससे दो दिन तक हरियाणा में बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है. ऐसे में आने वाले दिनों में हरियाणा में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं.

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में 4 मार्च की शाम से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जिससे बादल छा जाएंगे और साथ ही दो दिन तक उत्तरी जिलों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना दताई जा रही है.

IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, हरियाणा में बीती रात को कई जिलों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के पार दर्ज किया गया. सबसे अधिक न्यूनतम तापमान हिसार का रहा, जो कि 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

4 मार्च को हरियाणा में मौसम शुष्क और धूप वाला रहने की संभावना है, दोपहर के समय तापमान ज्यादा दर्ज किया जा सकता है है. मगर शाम होते आसमान में काले बादल छा जाएंगे और कई इलाकों में हल्की बारिश की भी संभावना है. वहीं अगले दिन यानी 5 मार्च को तेज हवाएं चलने और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है.

6 मार्च और 7 मार्च को आमतौर पर साफ आसमान और गर्मी का एहसास रहेगा. मौसम विभाग के पूर्वानुमान संकेतों के अनुसार अधिकतम तापमान सामान्य से ऊंचा रह सकता है, मगर 6 मार्च को कई इलाकों में बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है.

8 मार्च और 9 मार्च को मौसम शुष्क रहने की संभावना बनी हुई है. इसके साथ ही बादलों के चक्कर कुछ स्थानों पर दिख सकते हैं, मगर बारिश की चेतावनी अभी तक नहीं है.

10 मार्च को तापमान सामान्य से ऊपर रहने के साथ अधिकतर समय साफ आसमान रहेगा. हल्की हवाओं के साथ धूप रहेगी और गर्मी का एहसास होगा.