हरियाणा में इस दिन से मौसम लेगा यूटर्न! आसमान में मंडराएंगे बादल, होगी बारिश, गिरेगा तापमान

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर करवट लेना शुरू कर दिया है. अक्टूबर का महीना अब अपने आख़िरी पड़ाव पर है और इस बार गर्मी फिर से सिर उठाने लगी है. बता दें कि जहां हरियाणा में सुबह-शाम के समय हल्की ठंड महसूस हो रही है, तो वह दोपहर के समय में चटक धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही है. दरअसल हरियाणा के पलवल जिले में कल यानी 25 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रोहतक जिले का सबसे कम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस से दर्ज किया गया है. वहीं एनसीआर में अब रात का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है,जिसके के कारण रात के समय वह काफी ज्यादा ठंड बढ़ गई है. हरियाणा में आज सुबह का तापमान 18°C है.

मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर 28 अक्टूबर की सुबह और 29 अक्टूबर की सुबह पूरे हरियाणा में देखने को मिलेगा. इस दौरान कहीं-कहीं पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने का भी पूर्वानुमान है. साथ ही मौसम विभाग ने लोगों को खुशखबरी जारी कर दी है, क्योंकि राजधानी चंडीगढ़ समेत पूरे हरियाणा में जल्द ही मौसम बदलने वाला है. दरअसल मौसम विभाग के अनुसार हिमालयी क्षेत्र में 27 अक्टूबर को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसका असर सीधे दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा पर पड़ेगा. मौसम विभाग के मुताबिक 27 अक्टूबर की शाम से ही बादल छाने शुरू हो जाएंगे और कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है. अनुमान है कि यह सिलसिला 28 अक्टूबर की सुबह तक जारी रहेगा. यानी छठ पूजा से पहले मौसम सुहावना और ठंडा हो जाएगा.

वहीं इसके साथ ही आज हरियाणा का AQI लेवल कुछ शहरों का काफी ज्यादा खराब देखने को मिल रहा है, जिसके कारण हल्की धुंध यानी कि जहरीले धुंध का सामना लोगों को करना पड़ रहा है. AQI बोर्ड के अनुसार फरीदाबाद में प्रदूषण की मात्रा सुबह 277 दर्ज की गई है, जबकि गुरुग्राम में 252 दर्ज किया गया है. अंबाला जिले का AQI लेवल 174 के करीब बताया जा रहा है. सुबह के समय अंबाला में हल्की धुंध देखी जा सकती है. वहीं दिल्ली इनसीआर में AQI लेवल 257 के आसपास बना हुआ है. अनुमान है कि जल्द यह और भी ज्यादा आने वाले समय में बढ़ सकता है.