Haryana Weather: हरियाणा में गरज-चमक के साथ झमाझम बरसेंगे बादल… अलर्ट जारी

Haryana Weather Update: उत्तर भारत में मौसम तेजी से बगल रहा है. फरवरी में मार्च से महसूस हो रहा है, जिससे लोगों को तेज धूप और गर्मी से परेशानी होने लगी है. इस बीच फिर से गर्मी से राहत मिलने की संभावना है और ठंडक का एहसास होगा. IMD ने बारिश की चेतावनी जारी की है. ऐसे में आने वाले दिनों में हरियाणा में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं.

मौसम विभाग ने नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 17, 18 और 19 फरवरी तक 10 राज्यों में बारिश की संभावना जताई है.

IMD के अनुसार हिमालयी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है. मैदानी इलाकों में गरज-चमक से साथ उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, राजस्थान, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और तमिलनाडु में हल्की बारिश की आशंका जताई है.

18 फरवरी को हरियाणा समेत उत्तर भारत में मौसम में बदलाव का प्रभाव देखने को मिलेगा. IMD के अनुसार 18 फरवरी को हल्की बारिश और तेज हवाओं के साथ मौसम बदल सकता है. इस दौरान कुछ इलाकों में गरज-चमक/हल्की बूंदाबांदी हो सकती है.

19 और 20 फरवरी को हरियाणा में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है, साथ ही हल्की बूंदाबांदी या आस-पास आंशिक बारिश के संकेत है. इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने से मैदानों पर मौसम सामान्य होने लगेगा.

21 और 22 फरवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना है. ठंडक में हल्का इजाफा हो सकता है. रात के तापमान में हल्की गिरावट देखी जा सकती है, जिससे सुबह में हल्की ठंड और कोहरा देखने को मिल सकता है.

23 और 24 फरवरी 2026 को हरियाणा में मौसम स्थिर और साफ रहने के अनुमान है. तापमान दिन में हल्का गर्म और रात में ठंडा बना रहेगा.