यमुनानगर। जगाधरी कोर्ट में तैनात क्लर्क ने शनिवार की सुबह फतेहपुर नहर पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। गोताखोरों ने उसका शव तलाश लिया। मृतक ने पहले अपनी पत्नी को वीडियो कॉल किया। जिसमें उसने कहा कि वह नहर में कूदकर जान दे रहा है। जब तक परिवार के लोग दौड़ते वह नहर में कूद चुका था। कोर्ट की ओर से नोटिस मिलने पर वह परेशान चल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांधीधाम कालोनी निवासी 55 वर्षीय सुरेश कुमार जगाधरी कोर्ट में क्लर्क थे। पिछले कुछ समय से वह परेशान चल रहे थे। बताया जा रहा है कि उन्हें कोर्ट की ओर से गलत ट्रांजेक्शन पर नोटिस मिला हुआ था। जिसको लेकर वह परेशान थे। शनिवार की सुबह वह घर से निकले।
उन्होंने फतेहपुर स्थित पश्चिमी यमुना नहर पुल पर खड़े होकर अपनी पत्नी को वीडियो काल किया। जिसके बाद नहर में छलांग लगा दी। उसकी वीडियो काल के बाद पत्नी अपने पड़ोसी रमेश आदि के साथ नहर की ओर दौड़ी। पुलिस को सूचना दी गई। गोताखोरों ने उसकी तलाश शुरू कर दी और उनका शव नहर से बरामद कर लिया। मृतक के पास दो बच्चे हैं। दोनों विदेश में रहते हैं।
पत्नी शव को देख हो गई बेहोश
जब पत्नी नहर पर पहुंची। गोताखोरों ने तलाश शुरू कर दी। दोपहर दो बजे तक शव को निकाल लिया गया। जैसे ही पत्नी ने सुरेश कुमार का शव देखा तो वह बेहोश हो गई। जोर-जोर विलाप करने लगी। किसी तरह से लोगों ने उसे संभाला।
फिलहाल शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। बूड़िया थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि मृतक के बच्चे विदेश में रहते हैं। वह रविवार तक आएंगे। जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।