हरियाणा में मानसून फिर से छा गया है। प्रदेश में वर्षा होने की संभावनाएं बन रही है। शनिवार को भी प्रदेश के कई जिलों में वर्षा का अलर्ट जारी किया है।
दिन के समय गर्मी अधिक होने के कारण तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार चल रहा है। वहीं 19 जुलाई से मौसम में बदलाव के साथ वर्षा होने की संभावनाएं है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मानसून के बादल प्रदेश से चले गए थे। लेकिन शुक्रवार के बाद फिर से बादल प्रदेश में छाए हैं। इससे वर्षा होने की संभावना बनी है।
मौसम विज्ञानियों ने शनिवार को भी उत्तरी हरियाणा के जिलों में वर्षा का अलर्ट जारी किया था। मौसम विज्ञानियों ने 19 जुलाई के बाद वर्षा का अलर्ट जारी किया है।
इसमें तीन जिलों में तेज वर्षा तो 12 जिलों में हल्की वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है। इसके बाद लगातार तेज वर्षा का आरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है।