HTET Result 2025: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) की ओर से जल्द ही हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET), 2025 का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों को बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in से अपना रिजल्ट जारी होने के बाद ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 26 अगस्त, 2025 को हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल वाले उम्मीदवारों का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन पूरा कर लिया है।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) की ओर से हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) का आयोजन 30 जुलाई 2025 (रविवार) और 31 जुलाई 2025 (सोमवार) को किया गया। प्रदेश भर से 4 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने 30 और 31 जुलाई को 673 परीक्षा केंद्रों पर एचटीईटी परीक्षा दी थी। हरियाणा के सरकारी स्कूलों में प्राथमिक शिक्षकों (PRT), प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों (TGT) और स्नातकोत्तर शिक्षकों (PGT) की भर्ती के लिए HTET 2025 परीक्षा आयोजित की जाती है।
हरियाणा बोर्ड ने 31 जुलाई को हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटीईटी – HTET) की आंसर-की जारी की थी। 1 अगस्त से 3 अगस्त तक इस पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था। लेवल-3 पीजीटी की परीक्षा में 120,943 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। लेवल-2 टीजीटी की परीक्षा में 2,01,517 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। वहीं लेवल-1 पीआरटी की परीक्षा में 82,917 अभ्यर्थी पंजीकृत थे।
HTET Result 2025: ऐसे चेक करें एचटीईटी 2025 का रिजल्ट-
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
होम पेज पर दिख रहे लिंक Result of HTET Exam 2025 पर क्लिक करें।
अब लेवल – 1 या लेवल-2 या लेवल-3 के विकल्प को चुनें।
अपनी लॉगइन डिटेल्स दर्ज करें
लॉगइन डिटेल्स में रोल नंबर, मोबाइल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की सूचना भरें।
-सब्मिट बटन दबाएं और रिजल्ट चेक करें।
भविष्य की जरूरत के लिए रिजल्ट की कॉपी प्रिंटआउट करके अपने पास भी रख सकते हैं।