गुरुग्राम. हरियाणा के गुरुग्राम में एक सनकी एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने युवती से पहले मारपीट की और फिर अस्पताल में तेजाब फेंक दिया. 24 वर्षीय युवती के साथ देर शाम को यह यह घटना पेश आई. अस्पताल परिसर में हुई इस वारदात से हड़कंप मच गया. घायल युवती को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है. जानकारी के अनुसार, नूंह की रहने वाली इस युवती पर एसिड अटैक में चेहरे और शऱीर पर जख्म हुए हैं और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.
बताया जा रहा है कि नूंह की 24 साल की युवती गुरुग्राम के सुभाष नगर में अपनी आंटी के घर आई थी. इस दौरान युवक ने नूंह से उसका पीछा किया और गुरुग्राम पहुंचा था. इस दौरान आरोपी सनकी युवक ने युवती के साथ मारपीट की और इस पर युवती इलाज करवाने के लिए अस्पताल पहुंची थी. इस दौरान रात साढ़ आठ बजे के करीब आरोपी उसका पीछा करते लहुए अस्पताल पहुंचा और फिर वहां पर उस पर एसिड फेंक दिया. आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया. उधऱ, सिविल अस्पताल में घायल युवती को इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे रोहतक रेफर कर दिया.
इधर, घटना के दौरान सिविल अस्पताल में अफरातफरी मच गई. सूचना मिलते ही सेक्टर-10 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फिर पुलिस अस्पताल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले. फिलहाल, केस दर्ज कर लिया गया है औऱ जांच की जा रही है.