हरियाणा में युवक ने विवाहिता से दोस्ती कर करवा दिया तलाक, सालों तक बनाता रहा संबंध; अब शादी से किया इनकार

यमुनानगर। अंबाला की रहने वाली महिला को यमुनानगर के युवक ने प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोपित ने उससे शादी का वादा कर तलाक करा दिया। उसे अपने साथ यमुनानगर के अलग-अलग होटल में लेकर गया। वहां उसके साथ संबंध बनाए।

बाद में शादी से इनकार कर दिया। अब महिला को उसके मायके वालों ने भी घर से निकाल दिया है। पीड़िता ने अंबाला में शिकायत दी। वहां पर जीरो एफआइआर दर्ज कर केस जगाधरी सदर थाना में ट्रांसफर किया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी।

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह जीएनएम का कोर्स कर रही है। उसकी ललहाड़ी कलां निवासी वसीम से वर्ष 2022 में स्नैपचेट के जरिए दोस्ती हुई। जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत हुई। आरोपित ने शादी का वादा किया। इस बारे में पति को पता लगा तो घर में कलह रहने लगी।

जिसके बाद पति से तलाक हो गया। इसके बाद आरोपित से मिलने लगी। वह अक्सर यमुनानगर में मिलने के लिए बुलाता। यहां अलग-अलग होटल में ले जाकर आरोपित ने संबंध बनाए। कई वर्ष तक आरोपित इसी तरह से मिलता रहा और संबंध बनाता रहा।

जब भी उस पर शादी का दबाव बनाती तो वह टाल मटोल कर देता। बाद में वह मारपीट करने लगा। इस बारे में मायके वालों को भी पता लगा तो उन्होंने भी घर से निकाल दिया। अब पीजी में रहना पड़ रहा है।