हरियाणा में युवती को बहलाकर ले गया विशेष समुदाय का युवक, पंक्चर लगाने का कार्य करता था आरोपी

व्यासपुर। व्यासपुर थाना क्षेत्र के गांव से 20 वर्षीय युवती को मुस्लिम युवक बहला फुसलाकर ले गया। इसका पता लगते ही वीरवार को ग्रामीण व क्षेत्र के लोग रणजीतपुर पुलिस चौकी में पहुंचे। यहां पर युवती की बरामदगी की मांग को लेकर धरना दिया।

काफी देर तक हंगामा चलता रहा। बाद में डीएसपी हरविंद्र सिंह पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस की टीमें लगी हुई हैं। युवती को जल्द बरामद कर लिया जाएगा। मामले में केस भी दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, युवती बुधवार की रात को घर पर थी। सुबह वह गायब मिली।

स्वजन ने जांच की तो पता लगा कि रणजीतपुर निवासी साहिल खान उसे शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर ले गया है। जिसके बाद स्वजन पुलिस के पास पहुंचे और बेटी को तलाशने की मांग की। काफी देर तक पुलिस ने केस तक दर्ज नहीं किया।

संजू गूंदियाना, जागीर सिंह, ऋषिपाल व नरेश कुमार ने कहा कि बेटी को बहला फुसलाकर ले जाया गया है। उसकी त्वरित बरामदगी होनी चाहिए। समाज में इस तरह की घटनाएं माहौल खराब कर रही हैं। डीएसपी हरविंद्र सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। युवती की तलाश के लिए टीमें लगा दी है। ग्रामीणों व स्वजन को भी समझा दिया गया है।

पंक्चर लगाने का कार्य करता है साहिल खान
साहिल खान पंक्चर लगाने का कार्य करता था। इसी दौरान उसने युवती से जान पहचान की और उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। काफी लंबे समय से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था।