भिवानी: राजस्व विभाग की नई ऑनलाइन प्रणाली से नागरिकों को होगा सीधा लाभ मिलेगा. राजस्व विभाग के पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में विधायक घनश्याम सर्राफ हुए मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. इस दौरान डीसी साहिल गुप्ता ने राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को नई तकनीकी प्रणाली को बारीकी से सीखने के दिए निर्देश दिए. भिवानी, विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि राजस्व विभाग की नई पेपर रहित रजिस्ट्री प्रणाली, पेपर रहित निशानदेही, व्हाट्सएप चैटबोट, राजस्व न्यायालय निगरानी प्रणाली का नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा. लोगों को जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए तहसीलों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, इससे उनके समय भी की बचत होगी.
करना होगा ऑनलाइन आवेदन
कार्यक्रम के दौरान जिला कुरुक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया, जहां से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राजस्व विभाग की चार नई प्रणाली का शुभारंभ किया और अपना संदेश दिया. विधायक ने कहा कि सरकार नागरिकों को सरकारी योजनाओं का पारदर्शी ढंग से लाभ पहुंचाने के लिए नई-नई ऑनलाइन प्रक्रिया शुरु कर रही है. उन्होंने कहा कि नई प्रणाली के तहत लोग ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्री के लिए आवेदन कर सकेंगे. इसके बाद राजस्व अधिकारी द्वारा फीस के लिए अप्रूवल ली जाएगी, फीस अदा करने के बाद रजिस्ट्री होगी. यदि किसी दस्तावेज के कारण कोई आपत्ति होती है तो आवेदनकर्ता के पास ऑनलाइन माध्यम से संदेश जाएगा. इसी प्रकार प्रकार से जमीन की निशानदेही भी रोवर मशीन से की जाएगी, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा.
शिकायत भी दर्ज करवा सकते हैं
उन्होंने बताया कि व्हाट्सएप चैटबोट एक तरह से भू-मित्र है, जिस पर शिकायत भी दर्ज करवा सकते हैं. जमाबंदी की जानकारी ली जा सकती है. उन्होंने कहा कि राजस्व न्यायालय निगरानी प्रणाली से भी राजस्व कार्यों में पारदर्शिता आएगी. उन्होंने कहा कि इन नई प्रणाली से नागरिक घर बैठे अपना कार्य करवा सकेंगे. उन्होंने कहा कि पेपरलेस प्रणाली से कागजों की भी बचत होगी, जो पर्यावरण संरक्षण को लेकर सबसे जरूरी है. वहीं डीसी साहिल गुप्ता ने कहा कि राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को सरकार और विभाग द्वारा समय-समय पर शुरु की जाने वाली नई-नई ऑनलाइन तकनीकी सिस्टम का ज्ञान होना चाहिए. जानकारी होने पर सही ढंग से कार्य किया जा सकता है.
अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए
उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे नागरिकों को नई आनलाईन प्रणाली की जानकारी दें, ताकि लोग घर बैठे अपना कार्य करवा सकें. उन्होंने कहा कि नागरिकों को अपने कार्य के लिए अनावश्यक रूप से चक्कर न लगाने पड़ें. सरकार के निर्देशानुसार लोगों को पारदर्शी ढंग से सुविधाएं प्रदान करें. कार्यक्रम के दौरान पेपर रहित निशानदेही के लिए मशीन उपलब्ध रहीं. इसी बीच डीसी ने निशानदेही मशीन के संचालक को पंचायत भवन परिसर निशानदेही करने के निर्देश दिए. उन्होंने विधायक की मौजूदगी में निशानदेही करके दिखाई. वहीं डीसी ने निशानदेही को लेकर जरूरी निर्देश दिए. कार्यक्रम के दौरान विधायक और डीसी ने पंचायत भवन परिसर में पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे. इसके साथ ही उनको संरक्षण जरूरी है.