कुरुक्षेत्र: बेटी की बीमारी से तंग आकर परिवार ने उठाया खौफनाक कदम, बच्ची समेत मां-बाप ने किया सुसाइड

कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को एक घर के अंदर परिवार के तीन सदस्यों के शव पंखे से लडके हुए हैं। मृतकों में तीन साल की बच्ची और उसके माता-पिता शामिल हा। पुलिस के मुताबिक, बेटी की गंभीर बीमारी को लेकर परिवार काफी परेशान था। इसी तनाव में माता-पिता ने बच्ची संग फांसी लगा ली।

कौन थे मृतक
पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह 6:30 बजे सुभाष मंडी चौकी को सूचना मिली कि प्रेम नगर कॉलोनी में एक घर में तीन लोगों ने फांसी लगा ली है। हमारी टीम तुरंत मौके पर पहुंची। देखा तो पति, पत्नी और उनकी 3 साल की बच्ची फांसी पर लटक रही थी। तुरंत तीनों को नीचे उतारा गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान जतिंद्र कुमार (30), पत्नी मंजू (28) और बेटी अदविका के रूप में हुई। जतिंद्र कुमार रेलवे मेल सर्विस में काम करता था।

6 महीने पहले ही पिता की हो गई थी मौत
जतिंद्र कुमार के पिता महेंद्र सिंह पंजाब पुलिस से रिटायर्ड थे। महेंद्र सिंह की करीब 6 महीने पहले ही मौत हो चुकी है। उनके परिवार में सिर्फ मां बिमला देवी बची हैं। साथ ही एक भाई प्रतीक भी है, जो अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कनाडा में रहता है। थाना कृष्णा गेट के एसएचओ बलजीत सिंह के मुताबिक पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पुलिस उसकी जांच कर रही है।