चंडीगढ़ : हरियाणा में एक बार फिर से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है. हरियाणा सरकार ने 6 IAS और 18 HCS (हरियाणा सिविल सेवा) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी के आदेश के तहत जिलों के डिप्टी कमिश्नर (DC) सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है. पानीपत के डीसी वीरेंद्र कुमार दहिया की छुट्टी कर उनके स्थान पर डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ को पानीपत का नया डीसी बनाया गया है.
वीरेंद्र कुमार दहिया को नई जिम्मेदारी : आईएएस अफसर वीरेंद्र कुमार दहिया को पानीपत के डिप्टी कमिश्नर पद से हटाकर हरियाणा सचिवालय स्थापना में स्पेशल सेक्रेटरी बनाया गया है. साथ ही उन्हें पर्यावरण विभाग का निदेशक और विशेष सचिव के तौर पर नियुक्त किया गया है. पलवल के डीसी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ को पानीपत के नए डिप्टी कमिश्नर की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं डॉ. जैनेंद्र सिंह छिल्लर को पलवल का नया डिप्टी कमिश्नर बनाया गया है.
समवर्तक सिंह खंगवाल को जिम्मेदारी : समवर्तक सिंह खंगवाल को HSVP फरीदाबाद का एडमिनिस्ट्रेटर और फरीदाबाद अर्बन एस्टेट का एडिशनल डायरेक्टर बनाया गया है. वहीं शाश्वत सांगवान को हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण’ का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और नागरिक संसाधन सूचना विभाग में अतिरिक्त सचिव का जिम्मा भी सौंपा गया है. वहीं उत्सव आनंद को पलवल का अतिरिक्त कमिश्नर-कम-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी नियुक्त किया गया है.
शालिनी चेतल को जिम्मेदारी : वहीं HCS ऑफिसर शालिनी चेतल को हिसार में अतिरिक्त कमिश्नर-कम-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं मनीष कुमार लोहान को सिविल एविएशन का एडिशनल डायरेक्टर बनाया गया है. इसके अलावा रुचि सिंह बेदी को हरियाणा का अतिरिक्त आबकारी एवं कराधान कमिश्नर (प्रशासन) नियुक्त किया गया है.
आशुतोष राजन को जिम्मेदारी : आशुतोष राजन को विकास एवं पंचायत विभाग में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) नियुक्त किया गया है. वहीं शंभू को अपने मौजूदा कर्तव्यों के साथ-साथ होल्डिंग्स और लैंड रिकॉर्ड्स (समेकन) के अतिरिक्त निदेशक का प्रभार दिया गया है. अनिल कुमार यादव को नगर निगम, एनआईटी (NIT) फरीदाबाद का संयुक्त आयुक्त बनाया गया है. डॉ. कुलदीप सिंह को व्यासपुर का सब-डिवीजनल ऑफिसर (सिविल) नियुक्त किया गया है. मनोज कुमार-I को जिला परिवहन अधिकारी-कम-सचिव, आरटीए (RTA), नारनौल बनाया गया है.
जसपाल सिंह को जिम्मेदारी : जसपाल सिंह को छाछरौली का सब-डिवीजनल ऑफिसर (सिविल) नियुक्त किया गया है. अंकित अधिकारी को हरियाणा राज्य फार्मेसी काउंसिल की रजिस्ट्रार और संयुक्त श्रम आयुक्त (प्रशासन) नियुक्त किया गया है. रोहित कुमार को हिसार का सिटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है. अमित मान को नगर निगम फरीदाबाद का सचिव नियुक्त किया गया है. अनमोल को सोनीपत कोऑपरेटिव शुगर मिल्स की मैनेजिंग डायरेक्टर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. मोनिका को ‘डिपार्टमेंट ऑफ फ्यूचर’, हरियाणा की संयुक्त निदेशक नियुक्त किया गया है. प्रमेश सिंह को कैथल का नया सिटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है. आशीष कुमार को कुरुक्षेत्र के सिटी मजिस्ट्रेट के साथ-साथ एचएसवीपी (HSVP), कुरुक्षेत्र के एस्टेट ऑफिसर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.