चंडीगढ़ : हरियाणा में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है और छह आईएएस के साथ 21 HCS अफसरों का तबादला कर दिया गया है. हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल : हरियाणा सरकार ने राज्य में एक बार फिर से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. नायब सिंह सैनी सरकार ने 6 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया गया है. इसके अलावा 21 एचसीएस अफसरों का तबादला किया गया है.
6 आईएएस का तबादला : IAS योगेश कुमार को करनाल नगर निगम का कमिश्नर बनाया गया है, वहीं IAS सुभीता ढाका को एडीशनल डिप्टी कमिश्नर(ADC) पलवल बनाया गया है. इसके अलावा IAS जयदीप कुमार को स्वच्छ भारत मिशन(अर्बन) का मिशन डायरेक्टर बनाया गया है. इसके अलावा IAS सोनू भट्ट को गुरुग्राम के एडीशनल डिप्टी कमिश्नर(ADC) की जिम्मेदारी मिली है. उन्हें एडिशनल मैनेजिंग डायरेक्टर HSIIDC की जिम्मेदारी भी मिली है. साथ ही गुरुग्राम ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट का सीईओ भी बनाया गया है. इसके अलावा IAS विवेक आर्य को कुरुक्षेत्र के एडीशनल डिप्टी कमिश्नर(ADC) की जिम्मेदारी मिली है. वहीं IAS अभिनव सिवाच को सब डिविजनल ऑफिसर(सिविल) बहादुरगढ़ बनाया गया है.
21 HCS अफसरों का तबादला : हरियाणा सरकार ने जिन 21 एचसीएस अफसरों का तबादला किया है, उसमें एचसीएस वत्सल वशिष्ठ को हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी का ओएसडी-1 बनाया गया है. वहीं योगेश कुमार मेहता को करनाल का एडिशनल डिप्टी कमिश्नर बनाया गया है. इसके अलावा प्रदीप कुमार को जींद का एडिशनल डिप्टी कमिश्नर बनाया गया है. वहीं सुशील कुमार को कैथल का एडिशनल डिप्टी कमिश्नर बनाया गया है. इसके अलावा विराट को अंबाला का एडिशनल डिप्टी कमिश्नर बनाया गया है. वहीं तरुण कुमार पवारिया को महेंद्रगढ़ का एडिशनल डिप्टी कमिशनर बनाया गया है.
गौरव कुमार बने हरियाणा चुनाव आयोग के सेक्रेटरी : वहीं गौरव कुमार को हरियाणा चुनाव आयोग का सेक्रेटरी बनाया गया है. इसके अलावा भारत भूषण गोगिया को हरियाणा माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेस का एडिशनल डायरेक्टर बनाया गया है. वहीं रिचा को हरियाणा सेकेंडरी एजुकेशन में एडिशनल डायरेक्टर(एडमिनिस्ट्रेशन) बनाया गया है. साथ ही उन्हें हरियाणा स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट में जॉइंट सेक्रेटरी की जिम्मेदारी भी मिली है. इसके अलावा मेजर गायत्री अहलावत को गुरुग्राम में हरियाणा रोडवेज का जनरल मैनेजर बनाया गया है. वहीं प्रदीप अहलावत को तोशाम में सब डिविजनल ऑफिसर(सिविल) बनाया गया है. इसके अलावा सुमित सिहाग को हरियाणा कंसोलिडेशन ऑफ लैंड होल्डिंग्स का जॉइंट डायरेक्टर बनाया गया है. साथ ही उन्हें हरियाणा रेवेन्यू एंड डिजास्टर मैनेजमेंट में डिप्टी सेक्रेटरी भी बनाया गया है.
सुशील कुमार बने यमुनानगर जिला परिषद के सीईओ : वहीं प्रदीप कुमार को करनाल का सब डिविजनल ऑफिसर(सिविल) बनाया गया है. अनिल कुमार यादव को इंद्री का सब डिविजनल ऑफिसर(सिविल) बनाया गया है. इसके अलावा सुशील कुमार को यमुनानगर जिला परिषद का सीईओ बनाया गया है. साथ ही उन्हें यमुनानगर डीआरडीए की सीईओ के साथ हरियाणा कॉपरेटिव सोसाइटी का जॉइंट रजिस्ट्रार(एडमिनिस्ट्रेशन) की जिम्मेदारी भी मिली है. वहीं धीरज चहल को हरियाणा माइंस एंड जियोलॉजी का जॉइंट डायरेक्टर बनाया गया है. अनिल कुमार दून को पिहोवा का सब डिविजनल ऑफिसर(सिविल) बनाया गया है. इसके अलावा अंकिता अधिकारी को हरियाणा का जॉइंट लेबर कमिश्नर(एडमिनिस्ट्रेशन) बनाया गया है. वहीं अप्रतिम सिंह को हथीन का सब डिविजनल ऑफिसर(सिविल) बनाया गया है.