महिला SP से भिड़ने वाले मंत्री अनिल विज हादसे का शिकार, दोनों टांगों में फ्रैक्चर

चंडीगढ़. अक्सर चर्चा में रहने वाले हरियाणा के मंत्री अनिल विज हादसे का शिकार हुए हैं. उनकी दोनों टांगों में फ्रैक्चर हुआ है. फिलहाल, वह घर पर ही आराम कर रहे हैं. इस बीच अनिल विज घर पर गाना गुनगुनाते हुए भी नजर आए. अहम बात यह है कि अनिल विज के बजट सत्र में शामिल होने पर भी सशंय बना हुआ है.

हरियाणा के मंत्री अनिल विज हादसे का शिकार हुए हैं.
जानकारी के अनुसार, सोमवार को अनिल विज अंबाला में अपने आवास में सोमवार को गिर गए और फिर अस्पताल में डॉक्टरों ने प्लास्टर चढ़ाया है. बताया जा रहा है कि सोमवार को अनिल विज जब अपने अंबाला शास्त्री कॉलोनी स्थित निजी आवास पर थे तो वॉशरूम में अचानक संतुलन बिगड़ने से गिर गए. एक्स-रे रिपोर्ट में दोनों पैरों में हेयर लाइन फ्रैक्चर होने की पुष्टि हुई है. डॉक्टरों ने उन्हें कम से कम एक महीने तक आराम करने की सलाह दी है.

उधर, विज का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं. विज ‘चल री सजनी अब क्या सोचे…’ गाना गा रहे हैं. उधर, अंबाला में अनिल विज के समर्थक उनका हालचाल पूछने के लिए पहुंच रहे हैं और जल्द स्वस्थ होने की दुआ मांग रहे हैं. गौरतलब है कि 20 फरवरी से हरियाणा विधानसभा का सत्र शुरू होगा और ऐसे में विज शायद चोट के चलते बज सत्र में हिस्सा ना ले पाएं.

हाल ही में एसपी से भिड़े थे

गौरतलब है कि अनिल विज अक्सर चर्चा में रहते हैं. हाल ही में वह एसपी कैथल उपासना सिंह से भिड़ गए थे. मीटिंग के दौरान उन्हें एक एएसआई को सस्पेंड करने के आदेश दिए थे. लेकिन एसपी ने ऐसा करने से इंकर कर दिया था और कहा था कि इसकी पावर उनके पास नहीं है. क्योंकि पुलिस वाला कुरुक्षेत्र जिले में तैनात है. हालांकि, विज और एसपी के बीच काफी देर बहसबाजी होती रही. गौर रहे कि विज अंबाला कैंट से छह बार के विधायक हैं,.