हरियाणा में आज से यहां होगी बारिश, धड़ाम से गिरेगा पारा और शिमला जैसा रहेगा मौसम, IMD का नया अपडेट

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम लगातार बदलता जा रहा है. नवंबर माह की शुरुआत में ही मौसम सुहावना बना हुआ है, दिन-रात में ठंड का एहसास होने लगा है. इस सप्ताह बारिश की भी संभावना जताई जा रही है, जिससे ठंड बढ़ने और तापमान में तेजी से गिरावट की संभावना है. ऐसे में आने वाले दिनों में हरियाणा में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं.

हरियाणा में मौसम विभाग ने आज रात से हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश की चेतावनी जारी की है. IMD ने पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है और इसते साथ ही बाकी जगहों पर बादल छाए रहने की संभावना जताई है.

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार , पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण राज्य में 4 नवंबर रात से मौसम में हल्का बदलाव आएगा. ऐसे में कुछ एक स्थानों पर गरज चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है.

इसके बाद 6 नवंबर से 9 नवंबर के दौरान हरियाणा में मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना जताई गई है.

बता दें कि 5 नवंबर से मौसम में बदलाव की संभावना है. इस दिन हल्की बूंदा-बांदी और बारिश की संभावना है. अधिकतम तापमान 28°C और न्यूनतम तापमान 16°C रह सकता है. चारों ओर धुंध रहेगी और वायु गुणवत्ता बहुत खराब रहेगी.

6 नवंबर को धुंध बनी रहेगी और धूप कम-कम दिखाई दे सकती है. इस दिन तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. इस दिन अधिकतम तापमान 26°C और न्यूनतम तापमान 14°C रह सकता है.

7 नवंबर के दिन अधिकतम तापमान 27°C और न्यूनतम तापमान 13°C दर्ज किया जा सकता है. इस दिन धुंध का असर ज्यादा देखने को मिलेगा और रात में ठंडक का महसूस ज्यादा होगा.

8 नवंबर को मौसम सामान्य रहेगा. अधिकतम तापमान 27°C तो न्यूनतम तापमान 13 °C रहेगा. वहीं 9 नवंबर को ठंडक का एहसास ज्यादा होगा. अधिकतम तापमान 26°C और न्यूनतम तापमान 12 °C रहेगा.

10 नवंबर के दिन अच्छी धूप निकलेगी, लेकिन धुंध भी रहेगा और वायु-गुणवत्ता भी खराब रहेगा. इस दिन अधिकतम 26°C और न्यूनतम तापमान 14°C रहेगा.

11 नवंबर को अचानक तापमान में उछाल आएगा. दिन में गर्मी महसूस होगी, लेकिन रात में ठंडीनुमा रहेगी. इस दिन अधिकतम तापमान 32 °C रहेगा.