हरियाणा में लगातार गिरते तापमान और ठिठुरन को देखते हुए हरियाणा सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों में 17 जनवरी 2026 तक शीतकालीन अवकाश बढ़ाने का फैसला लिया है.
निर्देशों के अनुसार, हरियाणा में सर्दियों की छुट्टियों के बाद स्कूल 19 जनवरी 2026 से खोले जाएंगे, क्योंकि 18 जनवरी 2026 को रविवार है. प्रैक्टिकल एग्जाम निर्धारित शेड्यूल के हिसाब से होते रहेंगे.
सीबीएसई, आईसीएसी और अन्य बोर्ड के नियमानुसार 10वीं और 12वीं के छात्रों को निर्धारित शैड्यूल के मुताबिक प्रैक्टिकल के लिए स्कूल बुलाया जा सकता है.
शिक्षा विभाा ने स्कूलों की तीन दिन की छुट्टियां बढ़ाई है. 17 जनवरी तक स्कूल बंज रहेंगे. इसके अगले दिन रविवार होने की वजह से सभी स्कूल 19 जनवरी से खुलेंगे.
बता दें कि हरियाणा में बीते दो-तीन दिन से तापमान 0 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है. आज भी हिसार में तापमान 0.2 डिग्री तक दर्ज किया गया. वहीं बुधवार को हिसार में तापमान 0.5 डिग्री और सोनीपत 0.4 डिग्री पहुंच गया, जो सामान्य से 6 डिग्री कम रहा. इससे पहले सोमवार को गुरुग्राम में 0.6 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया था.