हरियाणा में आज फिर तूफ़ानी दस्तक ! कई जिलों में तेज बारिश के साथ होगी ओलावृष्टि

हरियाणा में मौसम पूरी तरह से करवट ले चुका है। प्रदेश में कल शनिवार को भी जमकर बारिश देखने को मिली थी और आज फिर से मौसम का मिआज पूरी तरह से बिगड़ा हुआ है। हरियाणा में मौसम विभाग ने आज भी 10 जिलों कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पलवल और नूंह में आंधी, तूफान, बिजली चमकने का यलो अलर्ट जारी किया है। यहां 60 kmph की रफ्तार से चल हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के एक्सपर्ट की मानें तो इस बार हरियाणा में मानसून की एंट्री लेट होगी। जिसके लिए अभी करीब एक महीना का और इंतजार करना होगा।

1 जून का मौसम

येलो अलर्ट: दक्षिणी हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल में येलो अलर्ट रहेगा, जहां कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी चल सकती है।
4 जून को फिर से बिगड़ेगा मौसम : एक्सपर्ट

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार हरियाणा में 4 जून के पास एक और पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा। इसके प्रभाव से हरियाणा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मानसून के लिए अभी करीब एक महीना और इंतजार करना होगा। मानसून 1 जुलाई को एंट्री करता है लेकिन इस बार मानसून में देरी से यह एक सप्ताह लेट हरियाणा में दस्तक दे सकता है।