हरियाणा में ठंड ने छुड़ाई कंपकंपी, मौसम विभाग ने जारी किया शीतलहर की चेतावनी; इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

हिसार। प्रदेश में तेजी से मौसम में परिवर्तन हुआ है। बादलवाई के चलते रात के तापमान में हलका उछाल हुआ है। वह आठ डिग्री के आसपास पहुंच गया है। वहीं मौसम विज्ञानियों ने वीरवार को तीन जिलों में कोल्ड डे और नौ जिलों में कोल्ड वेव की चेतावनी जारी की है। वीरवार को छह जिलों में कोहरे का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को भी मौसम बदला रहा। बाहरी इलाकों में कोहरा छाया रहा तो नारनौल का रात का तापमान चार डिग्री तक पहुंच गया। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का खासा असर मैदानी इलाकों में आ रहा है।

उसी के चलते कोहरा छाने के कारण दृश्यता भी पूरी नहीं है। बुधवार को हाईवे से लेकर बाहरी इलाकों में कोहरा छाया रहा। दूसरी तरफ वीरवार को भी प्रदेश में कोहरे का आरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है। शीत लहर चलने से दिन के समय भी ठंड महसूस हुई। आने वाले दिनों में भी रात के तापमान में फिर से गिरावट होने की चेतावनी जारी की गई है।

यहां ऑरेंज अलर्ट: अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत व पानीपत।
यलो अलर्ट: पंचकूला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी व चरखी दादरी
कोल्ड डे: झज्जर, रोहतक व जींद।
कोल्ड वेव: महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी व चरखी दादरी
अंगीठी जलाकर सो रहे परिवार की दम घुटने से मौत
ठंड से बचाव के लिए कमरे में अंगीठी जलाकर सोना एक श्रमिक परिवार के लिए जानलेवा साबित हो गया। बिलासपुर थाना क्षेत्र के गांव भोड़ाकलां स्थित ओम शांति रिट्रीट सेंटर स्थित एक कमरे में अंगीठी जलाकर सोने के दौरान दम घुटने से 11 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई, जबकि परिवार के चार अन्य सदस्य बेहोश अवस्था में मिले।

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के रहने वाले रविंद्र पिछले सात वर्षों से ओम शांति रिट्रीट सेंटर में खाती का कार्य करते हैं और अपने परिवार के साथ वहीं रह रहे हें। मंगलवार को ठंड के चलते परिवार ने रात में कोयले की अंगीठी जलाई और उसी कमरे में सो गए। बंद कमरे में धुएं से बनी गैस (संभवत: कार्बन मोनोआक्साइड) भरने से सभी की हालत बिगड़ गई। बुधवार सुबह पड़ोसियों ने परिवार के सदस्यों को अचेत अवस्था में देखा तो तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने 11 वर्षीय बेटी गुड़िया को मृत घोषित कर दिया, रविंद्र, उनकी पत्नी मिथलेश, बेटा कर्ण और बेटी लक्ष्मी का उपचार किया।

प्रदेश में तेजी से मौसम में परिवर्तन हुआ है। बादलवाई के चलते रात के तापमान में हलका उछाल हुआ है। वह आठ डिग्री के आसपास पहुंच गया है।

वहीं मौसम विज्ञानियों ने वीरवार को तीन जिलों में कोल्ड डे और नौ जिलों में कोल्ड वेव की चेतावनी जारी की है। वीरवार को छह जिलों में कोहरे का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को भी मौसम बदला रहा। बाहरी इलाकों में कोहरा छाया रहा तो नारनौल का रात का तापमान चार डिग्री तक पहुंच गया। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का खासा असर मैदानी इलाकों में आ रहा है।

उसी के चलते कोहरा छाने के कारण दृश्यता भी पूरी नहीं है। बुधवार को हाईवे से लेकर बाहरी इलाकों में कोहरा छाया रहा। दूसरी तरफ वीरवार को भी प्रदेश में कोहरे का आरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है। शीत लहर चलने से दिन के समय भी ठंड महसूस हुई। आने वाले दिनों में भी रात के तापमान में फिर से गिरावट होने की चेतावनी जारी की गई है।

अंगीठी जलाकर सो रहे परिवार की दम घुटने से मौत

ठंड से बचाव के लिए कमरे में अंगीठी जलाकर सोना एक श्रमिक परिवार के लिए जानलेवा साबित हो गया। बिलासपुर थाना क्षेत्र के गांव भोड़ाकलां स्थित ओम शांति रिट्रीट सेंटर स्थित एक कमरे में अंगीठी जलाकर सोने के दौरान दम घुटने से 11 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई, जबकि परिवार के चार अन्य सदस्य बेहोश अवस्था में मिले। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के रहने वाले रविंद्र पिछले सात वर्षों से ओम शांति रिट्रीट सेंटर में खाती का कार्य करते हैं और अपने परिवार के साथ वहीं रह रहे हें। मंगलवार को ठंड के चलते परिवार ने रात में कोयले की अंगीठी जलाई और उसी कमरे में सो गए। बंद कमरे में धुएं से बनी गैस (संभवत: कार्बन मोनोआक्साइड) भरने से सभी की हालत बिगड़ गई। बुधवार सुबह पड़ोसियों ने परिवार के सदस्यों को अचेत अवस्था में देखा तो तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने 11 वर्षीय बेटी गुड़िया को मृत घोषित कर दिया, रविंद्र, उनकी पत्नी मिथलेश, बेटा कर्ण और बेटी लक्ष्मी का उपचार िकया गया।

यहां आरेंज अलर्ट: अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत व पानीपत।
यलो अलर्ट: पंचकूला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी व चरखी दादरी
कोल्ड डे: झज्जर, रोहतक व जींद। कोल्ड वेव: महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी व चरखी दादरी।
न्यूनतम अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)