हरियाणा के सोनीपत में फिर खिला कमल, बीजेपी के राजीव जैन ने जीता मेयर चुनाव, 14 के 14 राउंड में बनाई बढ़त

सोनीपत: हरियाणा निकाय चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। हरियाणा के सोनीपत जिले की बात करें तो यहां बीजेपी का दबदबा देखने को मिला है। मेयर चुनाव में बीजेपी ने एकतरफा जीत हासिल की है। बीजेपी के राजीव जैन ने कांग्रेस के कमल दीवान को करारी शिकस्त दी है। 14 राउंड तक चली गिनती में राजीव जैन एक भी राउंड में पिछड़े नहीं। हर राउंड के बाद उनकी बढ़त लगाता बढ़ती रही। उन्होंने कांग्रेस के कमल दीवान को 23247 वोटों से हराया है। बता दें कि 2025 में हुए उपचुनाव में भी राजीव जैन ने जीत हासिल की थी।

कौन से राउंड में किसने मारी बाजी
सोनीपत में मेयर चुनाव मतगणना में बीजेपी पहले राउंड में आगे रही। बीजेपी के राजीव जैन को 2960 वोटों की लीड मिली।
बीजेपी के मेयर पद उम्मीदवार राजीव जैन तीसरे राउंड में 7409 वोट से आगे।

चौथे राउंड के बाद किसे कितने वोट पड़े
बीजेपी को मिले चौथे राउंड में तक 25556 वोट
कांग्रेस को चौथे राउंड तक मिले 15816 मिले

6 राउंड के बाद किसे कितने वोट पड़े
राजीव जैन-बीजेपी-37763 वोट
कमल दीवान-कांग्रेस-24684 वोट
आनन्द कुमार-आईएनएलडी-1799 वोट

8वें राउंड का रिजल्ट
बीजेपी उम्मीदवार राजीव जैन को मिले 49559 वोट
कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को मिले 31198 वोट

9वें राउंड का रिजल्ट
राजीव जैन-बीजेपी-55028 वोट
कमल दीवान-कांग्रेस-34823 वोट
आनन्द कुमार-आईएनएलडी-2276 वोट

10वें राउंड का रिजल्ट
बीजेपी के राजीव जैन को मिले 60661
कांग्रेस के कमल दीवान को मिले 40238
बीजेपी के राजीव जैन ने ली 20423 वोट की लीड

11वें राउंड का रिजल्ट
राजीव जैन-बीजेपी-65629 वोट
कमल दीवान-कांग्रेस-44658 वोट
आनन्द कुमार-आईएनएलडी-3750

12वें राउंड का रिजल्ट
राजीव जैन-बीजेपी-70870 वोट
कमल दीवान-कांग्रेस-49913 वोट
आनन्द कुमार-आईएनएलडी-4164 वोट

सोनीपत मेयर चुनाव 14वें राउंड का रिजल्ट
राजीव जैन-बीजेपी-78035 वोट
कमल दीवान-कांग्रेस-454787 वोट
आनन्द कुमार-आईएनएलडी-5210