हरियाणा में पहले पति ने पत्नी का गला घोंटा फिर खुद भी दी जान…दंपती के बीच रात एक बजे ऐसा क्या हुआ,

कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र के लाडवा थाना क्षेत्र के गांव दबखेड़ा में सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बेल्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद तालाब में कूदकर जान दे दी। घटना रविवार रात करीब एक बजे की बताई जा रही है।

मृतक दंपती की पहचान गांव दबखेड़ा निवासी रणजीत सिंह और निशा के रूप में हुई है। दंपती के दो बेटे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस सुबह घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं गोताखोर प्रगट सिंह की मदद से रणजीत सिंह का शव तालाब से बाहर निकाला गया और पुलिस को सौंपा गया।

फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। मृतकों के मोबाइल फोन और अन्य सामान की भी छानबीन की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले की तह तक पहुंचा जाएगा।