डॉक्टर प्रेमिका से ‘LSD’ पडा महंगा: मेहंदी लगे हाथों से काटा प्राइवेट पार्ट

'LSD' proved costly to doctor girlfriend: Private part cut off with mehndi coated hands
'LSD' proved costly to doctor girlfriend: Private part cut off with mehndi coated hands
इस खबर को शेयर करें

छपरा: बिहार में एक नेताजी को एक लेडी डॉक्टर से प्यार हो गया। हालांकि ये प्यार हवस से ज्यादा कुछ नहीं था, लेकिन नेता जी महिला डॉक्टर के आरोपों के मुताबिक उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाते रहे। इसके बाद जब डॉक्टर ने उनसे शादी के लिए कहा तो नेता जी मान गए, लेकिन तारीख देकर लगे टहलाने। आज शादी करूंगा तो कल शादी करूंगा, इस लग्न में बियाह हो जाएगा, अगले लगन में तो पक्का कर लेंगे। डॉक्टर के मुताबिक उसे ऐसा लगा कि नेता प्रेमी झूठ नहीं बोल रहा है। लेकिन अचानक कुछ ऐसा हुआ कि प्रेमी का राज फाश हो गया। फिर तो लेडी डॉक्टर ने वो किया जिसकी किसी को उम्मीद तक नहीं थी।

छपरा के मढौरा में LSD कांड
बिहार के छपरा जिले में एक लेडी डॉक्टर अभिलाषा हैं। उनका प्रेम प्रसंग वहीं के वार्ड नंबर 12 के पार्षद वेद प्रकाश गुप्ता के साथ उनका प्रेम प्रसंग चल रहा था। वो भी एक या दो दिन से नहीं बल्कि कई महीनों से। डॉक्टर अभिलाषा का आरोप है कि इस दौरान वेद प्रकाश गुप्ता ने उनके साथ अतरंग संबंध बना लिए। अब इसके बाद जो हुआ उसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। डॉक्टर अभिलाषा ने प्रेमी नेता वेद प्रकाश गुप्ता को अपने घर बुलाया। इसके बाद दोनों बेडरूम में चले गए।

मेरा सबकुछ बर्बाद कर दिया- डॉक्टर अभिलाषा
इसके बाद डॉक्टर अभिलाषा ने वेद प्रकाश गुप्ता से पूछा कि आज ही के दिन शादी का वादा किया था, मैंने मेंहदी भी रचा रखी है। अब बताओ कि शादी करोगे या नहीं। इसके बाद नेता वेद प्रकाश गुप्ता ने फिर से डॉक्टर को झांसा दिया। इसके बाद डॉक्टर अभिलाषा भड़क गईं और उन्होंने कहा कि ‘मेरा सबकुछ तुमने बर्बाद कर दिया। मेरा पैसा, मेरा बिजनेत, मेरे मां-बाप-भाई, सबसे रिश्ता तोड़ दिए।’

फिर डॉक्टर प्रेमिका ने कर दिया बेवफाई का ‘ऑपरेशन’
ये सबकुछ आज यानी 01 जुलाई 2024 को हो रहा था। इसके बाद बेडरूम से चिल्लाने की आवाज आई जो घर के अंदर ही रह गई। फिर लेडी डॉक्टर ने पुलिस को फोन किया। पुलिस लेडी डॉक्टर के घर पहुंची तो अंदर का नजारा देख कर हक्की बक्की रह गई। अंदर नेता प्रेमी वेदप्रकाश गुप्ता अपने आप को छिपाने की भरपूर कोशिश कर रहा था। इसी बीच डॉक्टर अभिलाषा ने पुलिस के हाथ में सबूत के तौर पर एक चाकू दिया जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में सुरक्षित कर लिया।

जानिए आखिर बेडरूम में हुआ क्या
डॉक्टर अभिलाषा के मुताबिक पिछले तीन महीने से वार्ड पार्षद वेद प्रकाश उसे शादी की तारीख पर तारीख दिए जा रहा था। 01 जुलाई के लिए भी उसने शादी की तारीख दी, जिसके बाद अभिलाषा ने हाथों में मेंहदी भी रचा ली और वेद प्रकाश गुप्ता का इंतजार करने लगी। लेकिन इस बार भी वो उसके घर पहुंच अपनी बात से पलट गया। अब तो लेडी डॉक्टर अभिलाषा के गुस्से का ठिकाना नहीं रहा। उसने चाकू निकाला और वेद प्रकाश का गुप्तांग ही काट डाला। फिर खुद ही पुलिस को फोन कर अपने घर बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस वेद प्रकाश को बेडरूम से निकाल अस्पताल ले आई। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए नेता जी को छपरा भेज दिया गया। अभिलाषा का कहना है कि उसने ऐसा कदम इसलिए उठाया ताकि वेद प्रकाश किसी और लड़की या औरत को ऐसा धोखा जिंदगी में कभी दे ही न पाए। सारण के एसपी कुमार आशीष ने इस मामले में बताया कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपी लेडी डॉक्टर से भी पूछताछ कर रही है।