Diet for fatty liver: लिवर शरीर का सबसे जरूरी अंग होता है. हेल्दी शरीर के लिए लिवर का स्वस्थ होना बेहद जरूरी है. वहीं इन दिनों गलत खानपान और तनाव की वजह से अधिकतर लोग लिवर से जुड़ी समस्या से परेशान हैं. फैटी लिवर होने पर लिवर पर फैट जमा हो जाता है. समय पर इसका इलाज नहीं किया गया तो समस्या गंभीर भी हो सकती है. आइए जानते हैं फैटी लिवर के मरीज को किन चीजों का सेवन करना चाहिए.
हरी पत्तेदार सब्जियां
अगर फैटी लिवर की समस्या है तो आपको डाइट में हरी पत्तेदार की सब्जियों का सेवन करें. आप डाइट में पालक, सरसों और चौलाई का साग खा सकते हैं. फैटी लिवर की समस्या होने पर इन चीजों का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है. दरअसल साग में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है.
साबुत अनाज
फैटी लिवर के मरीज को साबुत अनाज का सेवन करना चाहिए. साबुत अनाज लिवर हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है. फैटी लिवर होने पर आप ब्राउन राइस, ओट्स और क्विनोआ का सेवन कर सकते हैं. यह वेट लॉस में मदद करता है. रोजाना साबुत अनाज का सेवन करने से फैटी लिवर रिकवर में मदद मिल सकती है.
सेब
फैटी लिवर मरीज को रोजाना सेब का सेवन करना चाहिए. फैटी लिवर के मरीज सुबह ब्रेकफास्ट में 2 सेब का सेवन कर सकते हैं. सेब में फाइबर समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कि फैटी लिवर की समस्या को ठीक कर सकते हैं.
ब्लैक कॉफी
फैटी लिवर के मरीज ब्लैक कॉफी का सेवन कर सकते हैं. ब्लैक कॉफी पीने से फैटी लिवर की समस्या ठीक हो सकती है. अगर आपको फैटी लिवर की समस्या है तो आप रोजाना 1 से 2 कप ब्लैक कॉफी पी सकते हैं.