Eye Symptoms Of Kidney Disease: आम तौर पर यदि किडनी के फंक्शन में कोई समस्या है तो सबसे पहले उसके लक्षण यूरिन में बदलाव या पैरों में सूजन के तौर पर देखने को मिलते हैं. लेकिन आज हम आपको किडनी की समस्या के आंखों में दिखने वाले लक्षणों की बात कर रहे हैं अगर आपको भी आंखों में ये लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें.
आंखों में किडनी की सेहत के लक्षण
किडनी खराब होनी के कुछ शुरुआती लक्षण आंखों में भी दिखाई दे सकते हैं. यदि आपकी आंखों में लगातार ड्राइनस, सूजन, धुधलापन, जलन और लालिमा या रंगों को पहचानने में दिक्कत जैसी समस्या देखने को मिलती है तो ये किडनी की समस्या का संकेत हो सकता है. शुरुआत में ये लक्षण काफी हल्के होते हैं इसलिए अधिकांश लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं, ऐसे में आपको तुरंत आंख और किडनी की जांच कराने की जरूरत है.
आंखों में सूजन
कभी कभी नींद की कमी के चलते आंखों पर सूजन आ जाता नॉर्मल है, लेकिन अगर आपकी आंखों में लगातार सूजन जैसी स्थिति बनी रहती है तो ये यूरिन में प्रोटीन लीक होने का संकेत हो सकता है जिसे प्रोटीन्यूरिया कहा जाता है. आपको बता दें कि जब किड़नी के काम करने की क्षमता कम हो जाती है तो बॉडी से प्रोटीन निकलने लगता है और यही कारण है कि आंखों के आसपास फ्लूइड स्टोर होने लगता है. इसके अलावा यूरिन में झाग भी आने लगते हैं अगर आपको भी ऐसे ही लक्षण दिखाई दें तो भूलकर भी इग्नोर ना करें और तुरंत डॉक्टर को दिखाएं.
धुंधला या डबल दिखाई देना
कई बार आंखों के सामने धुंधलापन आ जाता है. ऐसे में कोई भी वस्तु साफ नहीं दिखाई देती है या कई बार डबल दिखाई देने लगती है. ये आंखों की रेटिना की नसों में होने वाले नुकसान का संकेत हो सकता है. इससे आंखों में धुंधलापन, सूजन और गंभीर सिचुएशन में दिखाई ना देने की समस्या भी हो सकती है. इसके पीछे हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की समस्या हो सकती हैं तो किडनी खराब होने का मुख्य कारण होता है.
आंखों का लाल होना
जब आपकी आंखों लाल होती हैं तो आप इसे नॉर्मल एलर्जी समझकर इग्नोर कर देते हो, लेकिन किडनी की समस्या में ये हाई बीपी छोटी छोटी ब्लड वेसल्स को फाड़ देता है जिससे आंखें लाल नजर आती हैं. अगर आंखें लाल होने के साथ सूजन, ज्वाइंट पेन और बॉडी पर दाने की समस्या हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं.
कब सतर्क होने की जरूरत
अगर आंखों हल्का लालपन, हल्की सी जलन या खुजली, थोड़ी सी सूजन जैसी समस्या है तो हो सकता है ये नॉर्मल हो, लेकिन ये समस्या अगर बार बार या लगातार बनी रहे तो चिंता का विषय है. अगर इन लक्षणों के साथ शरीर में थकान, यूरिन में झाग या रंग गाढ़ा होना जैसे समस्या दिखे तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं. ये न सिर्फ किडनी की समस्या हो सकती है बल्कि आंखों की सेहत के लिए भी सतर्क होना जरूरी है.