हरियाणा के 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट: फतेहाबाद में बांध तोड़ने पर फायरिंग, सिरसा में घग्गर में दरार; करनाल में कटाव

Heavy rain alert in 4 districts of Haryana: Firing on breaking of dam in Fatehabad, Ghaggar breach in Sirsa; erosion in karnal
Heavy rain alert in 4 districts of Haryana: Firing on breaking of dam in Fatehabad, Ghaggar breach in Sirsa; erosion in karnal
इस खबर को शेयर करें

चंडीगढ़: हरियाणा के बाढ़ग्रस्त 12 जिलों में से 10 जिलों में नदियों, नहरों, नालों का जलस्तर कम हो रहा है। पलवल में यमुना नदी का जलस्तर 2 फीट घटा है। वहीं अभी घग्गर नदी दो जिलों में लगातार कहर बरपा रही है। सिरसा के मीरपुर व सहारणी के पास नदी का बांध 3 जगह से टूट गया। इससे 16 और गांवों की 5 हजार एकड़ फसल में पानी फैल गया। 48 घंटे में नदी का बांध 6 जगह से टूट चुका है। इससे कुल 24 गांवों की 8 हजार एकड़ से ज्यादा फसल डूब चुकी है। कई गांवों में से लोगों ने पलायन भी शुरू कर दिया है।

सिरसा में घग्गर नदी में आई दरार।
आज 4 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
हरियाणा में आज से मानसून फिर एक्टिव हो गया है। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने राज्य के सभी 22 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। उत्तर हरियाणा के चार जिले पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

फतेहाबाद में सेना बुलाई गई
फतेहाबाद में घग्गर का पानी ओवरफ्लो होने से टोहाना, जाखल, रतिया इलाके के 79 गांवों की करीब 69 हजार एकड़ फसल तबाह हो चुकी है। जाखल मंडी में हैफेड के गोदामों के बाहर जलभराव हो गया। अब पानी फतेहाबाद की तरफ बढ़ रहा है। यह देर रात तक शहर के बाइपास तक पहुंच गया। रेस्क्यू के लिए प्रशासन ने आर्मी की 4 टुकड़ी बुलाई हैं। आर्मी की इंजीनियरिंग व हेल्थ टीम भी बुलाई गई हैं।

अब तक राज्य में 33 मौतें
5,917 लोगों को बाढ़ से बचाया गया, 46,221 को राहत सामग्री दी गई। बाढ़ का पानी 24 घंटे में 87 और गांवों तक पहुंच गया। 518 और लोगों को रेस्क्यू किया। इनमें से 358 को कैंपों में भेजा है। कुल 1298 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। 5,917 लोगों को रेस्क्यू किया। 37 कैंपों में 2852 लोग रह रहे हैं। 46,221 को राहत सामग्री दी गई। बारिश-बाढ़, बिजली गिरने से 33 मौतें हुई हैं।

ये 12 जिले अभी बाढ़ प्रभावतित
हरियाणा के अंबाला, फतेहाबाद, फरीदाबाद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, पंचकूला, पलवल, सिरसा, सोनीपत, यमुनानगर जिला बाढ़ से प्रभावित हैं। 5.50 लाख एकड़ से ज्यादा फसल खराब हुई है। राहत-बचाव के लिए अंबाला, फरीदाबाद, फतेहाबाद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर में एनडीआरएफ की टीमें लगी हैं। अंबाला, कैथल, यमुनानगर में आर्मी भी बुलानी पड़ी।