हिमाचल में प्रशासनिक फेरबदल! 5 IAS अफसरों की ट्रांसफर, जानिए किसे मिली कौन-सी कुर्सी

शिमला: हिमाचल में एक बार फिर प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है. सरकार ने मंगलवार को बड़ा फैसला लेते हुए पांच IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. इसको लेकर मुख्यसचिव की ओर से आदेश जारी किए गए हैं. इसके मुताबिक जिन अधिकारियों को नई तैनाती मिली है, उन्हें अहम विभागों की कमान सौंपी गई है. वहीं, प्रदेश के कुल्लू जिला के डीसी का भी तबादला हुआ है. प्रदेश सरकार ने सेक्रेटरी (डिजिटल टेक्नोलॉजीज एंड गवर्नेंस) आशीष सिंहमार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री (II), शिमला के सेक्रेटरी के तौर पर भी काम करेंगे.

इसके साथ ही वे डिजिटल टेक्नोलॉजीज एंड गवर्नेंस, SAD, SWD, पार्लियामेंट्री अफेयर्स, फाइनेंस, प्लानिंग और सोशल जस्टिस एंड एम्पावरमेंट डिपार्टमेंट्स का कार्य भी संभालेंगे. वे सेक्रेटरी (SAD, SWD और पार्लियामेंट्री अफेयर्स) के पद का एडिशनल चार्ज देखेंगे. जिसके साथ ही वे IAS राकेश कंवर सेक्रेटरी (SAD, SWD और पार्लियामेंट्री अफेयर्स) के पद के एडिशनल चार्ज से मुक्त करेंगे.

वहीं सरकार ने मैनेजिंग डायरेक्टर, HPMC, शिमला अरिंदम चौधरी जो मैनेजिंग डायरेक्टर, H. P. एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन लिमिटेड, मैनेजिंग डायरेक्टर, H. P. एग्रो इंडस्ट्रियल पैकेजिंग इंडिया लिमिटेड और मैनेजिंग डायरेक्टर, जनरल इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के पदों का एडिशनल चार्ज संभाल रहे हैं को अब डायरेक्टर (पर्सनेल एंड फाइनेंस), HPSEBL, शिमला लगाया गया है.

ये होंगे डीसी कुल्लू
इसके अतिरिक्त निदेशक बागवानी विनय सिंह को मैनेजिंग डायरेक्टर, HPMC लगाया गया है. इसके साथ ही वे मैनेजिंग डायरेक्टर, H. P. एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन लिमिटेड और मैनेजिंग डायरेक्टर, H. P. एग्रो इंडस्ट्रियल पैकेजिंग इंडिया लिमिटेड के पदों का एडिशनल चार्ज संभालेंगे.

वहीं, डीसी कुल्लू तोरुल एस. रवीश को मैनेजिंग डायरेक्टर, H. P. स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के पद पर नई नियुक्ति दी गई है. वे मैनेजिंग डायरेक्टर, जनरल इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन पद का अतिरिक्त कार्यभार भी देखेंगी. वहीं डायरेक्टर (पर्सनेल और फाइनेंस), HPSEBL अनुराग चंद्र शर्मा जो H.P. स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर के पद का अतिरिक्त कार्यभार भी देख रहे है को डीसी कुल्लू का नया दायित्व दिया गया है’.