हिमाचल में सनसनीखेज मर्डर, सनकी पति ने पत्नी की हत्या करने के बाद खुद भी दी जान

चंबा. हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भरमौर के धरवाला में मर्डर का मामला सामने आय़ा है. बताया जा रहा है कि पति ने पहले पत्नी की हत्या की और फिर खुद भी जान दे दी. हालांकि, अब तक पुलिस की तरफ से मामले की पुष्टि नहीं की गई है. फिलहाल, पुलिस चौकी ध्यारा की पुलिस टीम मौके पर पहुंची है. उधर, एसपी चंबा भी मौके के लिए रवाना हुए हैं.

जानकारी के अनुसार, मृतक महिला की पहचान अंजू (44) के रूप में हुई है और अंजू की तेजधार दराट से पति सरवण कुमार (48) ने हत्या की औऱ फिर खुद भी फंदा लगा लिया. उधर, हत्या की वजह सामने नहीं आई है. गौरतलब है कि अंजू औऱ श्रवन की दो बेटियां और एक बेटा है. दो बेटियों की शादी की जा चुकी है और 16 साल का बेटा अवाविहित है. विकासखंड मेहला की लौथल पंचायत के प्राइमरी स्कूल के पास की यह घटना है.

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भरमौर के धरवाला में मर्डर.
अब तक मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, रात को दो से ढाई बजे के बीच इस घटना को अंजाम दिया गया था. फिर बाद में आरोपी ने पेड़ से फंदा लगा लिया. बताया जा रहा है कि आरोपी ने चार पांच महीने पहले अपनी जान लेने की कोशिश की, लेकिन भाई ने उसे बचा लिया था. अब महिला की लाश घर के आंगन से बरामद हुई है. उधर, घटना के बाद मौके पर परिजन और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है. उधर, धर्मशाला से फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है.

एएसपी दिनेश शर्मा ने बताया कि सुबह पुलिस चौकी गैहरा को धरवाला क्षेत्र से घटना की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां महिला का शव घर के अंदर मिला, जबकि उसके पति का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है. पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की गहन छानबीन कर रही है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.