पालमपुर. हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा से एक बहुत ही दुखद खबर है. जिले के पालमपुर के सुलह विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चौकी पंचायत कलूना में पथ परिवहन निगम पालमपुर डिपो की बस में अचानक आग लग गई.इस दौरान सवारियों में अफरा तफरी मच गई और आनन फानन में सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. इस दौरान बस पूरी तरह से जल चुकी है.
बताया जा रहा है कि बस में अचानक आग लग गई. बस सरुट से पालमपुर जा रही थी. इस दौरान धीरा-सुलह होते हुए ग्राम पंचायत चौकी कलूना में पहुंची तो यह हादसा हो गया. जब तक अग्निशमक दल की गाड़ी वहां पर पहुंची तब तक बस पूरी तरह से जल चुकी थी. हालांकि, दमकल विभाग कर्मचारी अंत में बस की आग बुझाते हुए नजर आए. हैं.
रामपुर में इंजन से धुआ
गौर रहे कि गुरुवार को शिमला के रामपुर में स्कूली बच्चों समेत सवारियों से भरी HRTC बस के इंजन से निकला धुआं निकलने के बाद अफरातफरी मच गई थी. यह बस रामपुर–खड़ाहण–कोटाधार–खोलीघाट मार्ग पर जा रही थी. इससे पहले, बुधवार शाम को इसी रूट पर एचआरटीसी बस हादसे में तीन लोगों की मौत और 21 लोग घायल हुए थे. ऐसे में अब खटारा बसों को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं.
उधर, शुक्रवार को शिमला जिले के कुमारसैन में हिमाचल पथ परिवहन निगम रामपुर डिपो की खटारा बस से नीरथ से देलठ जाते हुए बड़ाच से कुछ दूरी पर बस हांफ गई. इस जौकान धीरे धीरे देलठ तक बस को ले जाने की कोशिश की गई तो लगभग 50मीटर बाद चालक ने रोककर देखा तो बस का पिछला हिस्सा लगभग सड़क के किनारे चला गया था. आठ लोग इसमें सवार थे और बड़ा हादसा होने से टल गया. पूर्ण चंद ने लिखा कि यह वीडियो इसलिए सांझा कर रहा हूं, ताकि विभाग व सरकार ऐसी खस्ताहाल बसों को चलाकर लोगों की अनमोल जिन्दगी से खिलवाड़ न हो.