मंडी: बेटी की लव मैरिज से पिता और भाई समेत परिवार नाराज था. 19 साल की बेटी ने थाने में बयान देकर कहा था कि वह अब अपने पति आदित्य (20) के साथ ही रहेगी. बाद में परिवार ने बेटी के ससुराल के बाहर हंगामा कर दिया और इस दौरान ससुर और देवर घायल हो गए हैं. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. मंडी जिले के जोगिंद्र नगर का यह मामला है. जोगिंद्रनगर के नेर गांव के रहने वाले लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी हेम राज के बेटे ने हाल ही में लव मैरिज की थी.
जानकारी के अनुसार, जोगिंद्रनगर के नेर गांव के रहने वाले लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी हेम राज के बेटे ने हाल ही में लव मैरिज की थी. उन पर बहू के परिवार ने दराट से जानलेवा किया. हेमराज के बेटे आदित्य ने गांव की ही युवती के साथ कांगड़ा के ज्वालाजी में मंदिर में गुपचुप शादी कर ली थी. हालांकि, शादी से मायका पक्ष नाराज था.
दुल्हन पक्ष के लोगों ने पुलिस चौकी बस्सी में 17 जून को बेटी को बुलाया था और फिर दोनों पक्षों में बात हुई. लेकिन युवती ने अपने पति के साथ ही रहने का बात कही. अब तीन दिन बाद दुल्हन के नाबालिग भाई, ताया के बेटे और चाचा बलवीर निवासी कुंडूनी पर हमले के आरोप लगे हैं. फिलहाल, घायल हेमराज को पुलिस निगरानी में प्राथमिक उपचार दिलाया गया है. बताया जा रहा है कि 45 वर्षीय हेमराज का तेजधार हथियार (दराट) से जानलेवा हमले में बायां हाथ बुरी तरह कट गया है और बहुत ज्यादा टांके लगे हैं.
पुलिस के अनुसार, पीड़ित हेमराज (45), निवासी गांव नेर घरवासड़ा, बस्सी, जोगिंदर नगर ने बस्सी पुलिस चौकी में आकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई कि बीती आधी रात को जब वह अपने घर के अंदर खाना खा रहा था, तभी घर के बाहर तीन व्यक्ति बलबीर, आर्यन और आदित्य आए. तीनों जोर-जोर से गाड़ी का हॉर्न बजाने लगे और गंदी-गंदी गालियां देने लगे. शोर सुनकर जब हेमराज घर से बाहर आया और उन्हें रोकने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया.
इसी बीच एक आरोपी ने उसके बाएं हाथ पर दराट से जोरदार वार किया, जिससे उसका हाथ कट गया और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा. इस शिकायत के आधार पर पुलिस थाना जोगिंदर नगर में तीनों आरोपियों बलबीर,आर्यन और आदित्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की धरपकड़ के लिए आवश्यक कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस जांच कर रही है.
पायल ने बताया कि 15 जून को उसने आदित्य से शादी की थी. पायल ने कहा कि वह अपने सुसराल में खुश है और वह अपने माता पिता से कहना चाहती हैं कि वह आगे से उनके परिवार पर अब ना हमला करें. पायल ने बताया कि चाचा के बेटे, पिता और भाई ने हमला किया था. आदित्य ने कहा कि मेरी 20 साल उम्र है और पायल 19 साल की है.