शिमला। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में पहली बार आइपीएल प्ले आफ का ऐतिहासिक मुकाबला होने जा रहा है। गुजरात टाइटन्स का मुकाबला 26 मई को रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होना है। ऐसे में सबकी नजरें आसमान की तरफ लगी हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 26 मई को धर्मशाला में मौसम के साफ रहने का अनुमान है।
दिन का तापमान 32 से 35 डिग्री क बीच रह सकता है। जबकि रात्रि में 19 से 22 डिग्री तक रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि 28 से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता तेज होगी और इसके कारण प्रदेश में ऊंचे क्षेत्रों मेंं हिमपात जबकि बाकी स्थानों पर व्यापक वर्षा का अनुमान है। ये सक्रियता 2 जून तक रहने का अनुमान है। 26 मई को पहले चरण का मतदान भी है मौसम के प्रदेश में साफ रहने का अनुमान है। जबकि 25 मई को ऊंचे क्षेत्रों में हल्का हिमपात या वर्षा हो सकती है।
शिमला सहित कुछ एक स्थानों पर चली तेज हवा
रविवार को प्रदेश में मौसम साफ रहा हालांकि शिमला सहित कुछ एक स्थानों पर तेज हवाएं चली। दिन के तापमान में एक से तीन डिग्री का अंतर आया है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में सबसे अधिक वृद्धि मनाली में 3.8, भुंतर, कल्प और नाहन में करीब 1.3 डिग्री की वृद्धि हुई है।
जबकि केलंग में करीब एक डिग्री की गिरावट आई है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 0.4 डिग्री की गिरावट के साथ 41 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि रात्रि के तापमान में एक से पांच डिग्री तक की गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट कुफरी में 5 डिग्री, नेरी में 3.6, पालमपुर में 2 डिग्री, धर्मशाला, बिलासपुर और सोलन में करीब 1.7 डिग्री की गिरावट आई है।
सोलन, बरठीं, मंडी से ज्यादा गर्म शिमला की रात
शनिवार की रात सोलन में 15, बिलासपुर के बरठीं में 16.4, मंडी में 17.4 से ज्यादा गर्म शिमला में 1 डिग्री की गिरावट के बाद 18 डिग्री दर्ज की गई है। शिमला में सामान्य से दो डिग्री तापमान अधिक दर्ज किया गया। जबकि बाकी स्थानों पर एक से दो डिग्री कम दर्ज किया गया।
स्थान न्यूनतम अधिकतम
शिमला 18.0 27.6
सुंदरनगर 16.6 36.4
भुंतर 12.8 33.0
कल्पा 7.4 22.6
धर्मशाला 20.6 35.1
कांगड़ा 19.4 36.4
ऊना 20.2 41.0
नाहन 20.1 36.9
केलंग 5.3 18.5
सोलन 15.0 34.0