कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के आनी में एक दंपति सतलुज नदी में डूब गया. पत्नी को बचाने गया पति भी बाद में डूब गया, जिनका अब तक कोई सुराग नहीं लगा है. पुलिस टीम दंपति की तलाळ कर रही है.
जानकारी के अनुसार, कुल्लू के आनी में बैहनाघाट-माहोली पुल के के पास यह घटना पेश आईह. बुधवार सुबह एक महिला जब सतलुग में कूदी तो पति भी बचाने के लिए कूद गया और दोनों सतलज में समा गए. सूचना मिलते ही पुलिस चौकी लुहरी की टीम मौके पर पहुंची और नदी किनारे सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है.नदी में डूबे दंपत्ति की पहचान दूनी चंद (34) पुत्र बलदेव सिंह निवासी बताना भाल्ले करसोग (मंडी) तथा सोनिया (27) के रूप में हुई है. दोनों आनी बाजार में किराए के कमरे में रहते थे.दूनी चंद यहां पर एक सैलून में काम करता था.
मंगलवार रात दूनी चंद अपने रिश्तेदार के साथ क्वार्टर में बैठकर पार्टी कर रहा था और फिर उसकी पत्नी सोनिया से तकरार हो गई. रात को सभी सो गए, लेकिन बुधवार सुबह सोनिया गायब थी. दूनी चंद ने तुरंत अपने चाचा के बेटे को बताया और कार लेकर सोनिया की तलाश में निकला. इस दौरान उसे पत्नी सोनिया सतलुज की ओर भागती नजर आई, लेकिन इससे पहले, कि वह उसे रोक पाता सोनिया नदी में कूद गई. दूनी चंद भी नदी में कूदा. मौके से सोनिया का दुपट्टा और दूनी का मोबाइल फोन बरामद हुआ है.
फिलहाल, दोनों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है और मामले की जांच की जा रही है. हादसे के पीछे के असली कारणों का पता जांच के बाद ही चलेगा.