सुबह सुबह खौफनाक हादसाः खाई में गिरी सवारियों से भरी बस, 100 से ज्यादा लोगों की…

इस खबर को शेयर करें

नई दिल्ली। तमिलनाडु के कन्नूर जिले में शनिवार को एक यात्री बस के खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई। वहीं, 35 यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के समय बस में 60 यात्री सवार थे। हादसा कुन्नूर के पास मारापालम क्षेत्र में हुआ। बस ऊटी से मेट्टुपलायम जा रही थी। घायलों को इलाज के लिए कुन्नूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोयंबटूर जोन के डीआईजी सरवण सुंदर ने बताया कि हादसे में आठ लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों में चार महिलाएं और एक नाबालिग भी शामिल है। उन्होंने बताया कि मृतक तेनकासी जिले के कदयम के रहने वाले थे और घटना के समय वे अपने घर लौट रहे थे। हादसे का कारण क्या है, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की जांच की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने की मुआवजे की घोषणा
मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मौत पर दुख जताया है और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी सहानुभूति जताई है। उन्होंने कहा कि हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये आर्थिक सहायता के रूप में दिए जाएंगे। वहीं, घायलों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। जबकि, मामूली रूप से घायल लोगों को 50,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पर्यटन मंत्री के रामचंद्रन को बचाव एवं राहत कार्य की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी है। इस बीच, जिला प्रशासन ने दुर्घटना की सूचना के संबंध में एक फोन लाइन -1077 स्थापित की है। सूचना 0423-2450034 पर भी उपलब्ध होगी।