Latest posts by Sapna Rani (see all)
- जूता व्यापारी के घर इनकम टैक्स का छापा, 60 करोड़ से ज्यादा बरामद, गिनती जारी - May 19, 2024
- बिहार के चुनावी रण में नीतीश और कांग्रेस कमजोर कड़ी, क्या तेजस्वी दे पाएंगे PM मोदी को टक्कर? - May 19, 2024
- फ्लैट पर अपने स्टूडेंट को ले आई टीचर, दो बार किया सेक्स; छात्र की मां ने देखी लव बाइट और फिर… - May 19, 2024
चंबा: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में कुंडी-तुर मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि कुंडी से आगे कुछ दूरी पर चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। जिस वजह से हादसा हो गया। गाड़ी लुढ़कती हुई सड़क से करीब 200 मीटर नीचे खाई में जा गिरी।
वाहन गिरता देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को सड़क तक पहुंचाया। पुलिस को भी हादसे की सूचना दी गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां उनका उपचार चल रहा है। मेडिकल कॉलेज चंबा के एमएस डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि घायलों की हालत स्थिर है। वहीं पुलिस ने मामला दर्जकर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।