आधी रात घर में सोये थे पति पत्नी, अंदर घुस ऊपर चढ गया प्रेमी, बेटी की निकल गई चीख

इस खबर को शेयर करें

मेरठ. महानगर में मंगलवार को सुबह दंपती की हत्या से सनसनी फैल गई। अवैध संबंधों के चलते दंपती की धारदार छुरी से गर्दन काटी गई है। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी ने घटना को रात 3 बजे अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। मृतक दंपती की मासूम बेटी ने हत्यारोपी को पहचान लिया है। जिस समय हत्यारोपी दंपती की गर्दन काट रहा था, उस दौरान उनकी बेटी जाग गई। इसके बाद आरोपी बेटी धक्का देकर फरार हो गया।

दरअसल, घटना ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के सिटी गार्डन की है। जहां अवैध संबंधों के चलते दंपती की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई है। हत्यारोपी को पहचानने के बाद बेटी ने शोर मचा दिया। जिसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को कब्जे में ले लिया है। दंपती की हत्‍या के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया। पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस के अफसर भी मौके पर पहुंच गए थे। जांच पड़ताल की जा रही है। इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद क्षेत्र में भी हड़कंप मच गया।

हत्यारोपी के पत्नी से थे अवैध संबंध

बता दें कि सिटी गार्डन में आबाद और दानिश आसपास रहते हैं। दानिश के पास कंकरखेड़ा में रहने वाला उसका भतीजा समीर भी आता जाता था। समीर की दोस्ती आबाद से हो गई। आबाद मुर्गी चूजे बेचने का काम करता था। आबाद के घर समीर का आना जाना हो गया। उसके बाद समीर के संबंध आबाद की पत्नी जाविदा से हो गए। शक के आधार पर आबाद ने समीर के घर आने जाने पर रोक लगा दी थी, जिसके बाद समीर ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

हत्यारे के भागते देख बेटी ने मचाया शोर

सोमवार की रात को समीर छुरी लेकर आबाद के घर आया था। रात करीब तीन बजे समीर ने पहले आबाद की गर्दन काटकर हत्या की। उसके बाद पत्नी जाविदा को मार डाला। उनकी बेटी जाग गई तो उसे धक्का देकर समीर मौके से भाग गया। समीर के जाने पर आबाद की बेटी सानिया ने शोर मचा दिया। उसके बाद आसपास के सभी लोग मौके पर पहुंच गए। घर के अंदर खून खराब देखकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि हत्यारोपी समीर की तलाश की जा रही है। अवैध संबंधों के चलते ही दंपती को मौत के घाट उतारा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।