अभी-अभी: भीषण हादसे से दहला हिमाचल, 300 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 33 लोग…

इस खबर को शेयर करें

शिमला। हिमाचल प्रदेश के बद्दी में शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ। पट्टा-बरोटीवाला सड़क पर एक एचआरटीसी बस खाई में जा गिरी। इस बस में 33 लोग सवार थे। गलीमत रही कि समय रहते यात्रियों को बस से बाहर निकाल लिया गया और सभी की जान बचा ली गई। हालांकि इस हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि बस जोहड़ी साहिब से नालागढ़ की तरफ जा रही थी। अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया और बस खाई में जा गिरी।

संतुलन बिगड़ने से गिरी कार
पुलिस ने बताया कि घटना थाना बरोटीवाला के हरिपुर पट्टा मार्ग पर हुई। बस में 33 यात्री सवार थे। सुबह लगभग आठ बजे बस ठेड़पुरा के पास पहुंची थी, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से बस खाई में जा गिरी।

मौके पर राहत कार्य
बस खाई से जाकर लटक गई। यात्रियों में हड़कंप मच गया। चीख-पुकार मच गई। पुलिस और प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचे। फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। मौके पर राहत कार्य शुरू किया गया। बस के अंदर से यात्रियों को बाहर निकाला गया।