Almond oil For Skin: जैसे ही सर्दियां शुरू होती हैं, ठंडी हवाएं और ड्राई माहौल हमारी स्किन से नमी खींच लेते हैं. नतीजा ये होता है कि चेहरे पर रूखापन, खुजली होने लगती है. स्किन फट जाती है और चेहरा बेजान दिखने लगता है. ऐसे में लोग कई तरह के मॉइश्चराइजर और क्रीम तो इस्तेमाल करते ही हैं, जो एक वक्त के बाद अपना असर खो देती हैं, ऐसे में बादाम तेल बेहद आपके खूब काम आ सकता है. जो लोग सर्दियों में बिना केमिकल्स के ग्लोइंग, नरम और हेल्दी स्किन पाना चाहते हैं उनके स्किनकेयर रूटीन में बादाम तेल जरूर होना चाहिए. यह न सिर्फ मॉइश्चराइज करता है, बल्कि स्किन को अंदर से रिपेयर भी करता है. आइए जानते इससे मिलने वाले फायदे…
क्यों सर्दियों में बादाम तेल है बेस्ट है?
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बादाम तेल में ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो ठंड में स्किन की जरूरतों को बेहद प्रभावी तरीके से पूरा करते हैं. बादाम तेल हल्का होता है, जल्दी स्किन में अब्जॉर्ब हो जाता है और स्किन पर चिपचिपाहट नहीं छोड़ता, इसमें मौजूद विटामिन ई, ए, डी, ओमेगा फैटी एसिड और जिंक मिलकर स्किन को गहराई तक पोषण देते हैं. नीचे इसके फायदे जान लेते हैं.
बादाम तेल से चेहरे की मसाज करने के फायदे
1. ड्राई स्किन को तुरंत राहत देता है
सर्दियों में स्किन की सबसे बड़ी समस्या है ड्राइनेस है. बादाम तेल भूखी त्वचा को गहराई से हाइड्रेट करता है, जिससे चेहरा पूरे दिन नरम महसूस होता है और फटना-खुरदुरापन कम हो जाता है. यह ग्लो भी देता है.
2. स्किन पर लाता है नेचुरल ग्लो
बादाम तेल रोजाना लगाने से चेहरे की डलनेस दूर होती है. इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व स्किन की बाहरी परत को मजबूत बनाते हैं और अंदर से हेल्दी ग्लो लाते हैं.
3. उम्र बढ़ने के लक्षणों को धीमा करता है
बादाम तेल में मौजूद विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट्स फाइन लाइन्स, झुर्रियां और डार्क स्पॉट्स को कम करने में मदद करते हैं. रोज इसकी मसाज से स्किन ज्यादा टाइट और यंग दिखने लगती है.
4. डार्क सर्कल्स को हल्का करता है
अगर आपका अंडर-आई एरिया सर्दियों में और भी डार्क लगने लगता है, तो बादाम तेल एक बेहद असरदार उपाय है. यह ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है और धीरे-धीरे डार्क सर्कल्स को कम करता है. अंडर-आई के लिए रोजाना 1–2 बूंदें काफी हैं.
5. सेंसिटिव स्किन वालों के लिए सुरक्षित
सर्दियों में संवेदनशील त्वचा और ज्यादा परेशान होती है. बादाम तेल हल्का, नॉन-इरिटेटिंग है और स्किन को बिना नुकसान पहुंचाए पोषण देता है.
चेहरे पर ऐसे करें बादाम तेल का यूज
सबसे पहले पहले चेहरे को अच्छी तरह से धोकर साफ करें. फिर चेहरे पर बादाम तेल की कुछ बूंदें लगाएं. इसे हल्के हाथों से मसाज करें. आप इसे रात में लगाकर सो सकती हैं. सुबह साफ पानी से चेहरा धो लें. 1 हमीने तक ऐसा करने से आपको अंतर दिखने लगेगा.