आजकल हर कोई फिट और हेल्दी रहना चाहता है पर सोशल मीडिया के इस दौर में कई लोग ऐसे भी हैं जो हर रोज एक नए तरह केरूटिंग को फॉलो कर वजन कम करने का दावा करते हैं. लेकिन सही डाइट चुनना और उसे अपनी बीजी लाइफ्सटाइल में शामिल करना हमेशा आसान नहीं होता है. इंटरनेट पर अनगिनत न्यूट्रिशन टिप्स, फूड ट्रेंड्स और डायट हेक्स अक्सर लोगों को उलझन में डाल देते हैं. ऐसे में आजकल सोशल मीडिया पर एक महिला का दावा काफी चर्चा में है. महिला ने बताया कि उन्होंने 21 दिनों में 7 किलो वजन कम किया है और अपनी कमर का साइज भी 2 इंच घटाया है वो भी बिना किसी क्रैश डाइट या जिम में घंटों पसीना बहाए.
18-10-8-4-1 मेथड
18- 18 घंटे की इंटरमिटेंट फास्टिंग
10- हर दिन 10,000 कदम चलना
8- रोजाना 8 घंटे की नींद
4- रोजाना 4 लीटर पानी पीना
1- रोजाना 1 ग्राम प्रोटीन प्रति किलो बॉडी वेट
टेक्नोलॉजी
इस महिला ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा हैं कि उन्होंने इस वेट लॉस के लिए कोई बदलाव नहीं किया, बल्कि एक AI डाइट को फॉलो किया है जो टेक्नोलॉजी और स्मार्ट फूड चॉइसेस पर आधारित है. महिला के अनुसार ये डाइट वजन घटाने में मददगार होने के साथ शरीर को हेल्दी बनाने का भी काम करती हैं. महिला ने बताया है कि उन्होंने इस डाइट को अपनाकर अपने खाने और दिनचर्या में छोटे लेकिन प्रभावशाली बदलाव किए जिसकी मदद से उन्हें वजन कम करने में मदद मिली है.
फायदे
वायरल पोस्ट में महिला ने उन्होंने अपने फॉलोअर्स के साथ 18-10-8-4-1 मेथड के नाम से शेयर किया है. उनके मुताबिक इस मेथड का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसे किसी भी उम्र के लोग इसे अपना सकते हैं. महिला ने बताया कि इस डाइट का असर केवल वजन घटाने तक सीमित नहीं रहा है बल्कि उनकी स्किन ग्लो करने लगी, ब्लोटिंग खत्म हो गई और एनर्जी लेवल काफी बढ़ गया है. आईए जानते हैं आखिर क्या है ये 18-10-8-4-1 मेथड .
18-10-8-4-1 मेथड
18- 18 घंटे की इंटरमिटेंट फास्टिंग
10- हर दिन 10,000 कदम चलना
8- रोजाना 8 घंटे की नींद
4- रोजाना 4 लीटर पानी पीना
1- रोजाना 1 ग्राम प्रोटीन प्रति किलो बॉडी वेट
कमेंट
इस पोस्ट में महिला ने दावा किया है कि ये तरीका फैट लॉस के अलावा इंफ्लेमेशन कम करने, हार्मोन बैलेंस करने और मेंटल हेल्थ में भी मदद करता है.सोशल मीडिया पर महिला का यह पोस्ट वायरल हो गया है और कई लोग इसके प्रभावी परिणामों को देखकर इसे अपनाने के लिए उत्साहित हैं वही कई लोग कमेंट कर रहें हैं कि डाइट या फिटनेस प्लान को अपनाने से पहले हमेशा डॉक्टर या न्यूट्रिशन एक्सपर्ट से सलाह लेना जरूरी होता है.