Five spices that improve digestion: सर्दियों में ज्यादातर लोग गैस, पेट फूलना, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं. ठंड में पाचन धीमा हो जाता है और भारी खाना भी जल्दी असर दिखा देता है. ऐसे में दवाइयों की जरूरत नहीं पड़ती, क्योंकि आपके घर की रसोई में ही कुछ ऐसी हर्ब्स मौजूद हैं, जो पेट को अंदर से गर्म रखती हैं और पाचन को बेहतर बनाती हैं. आइए उन 5 मसालों के बारे में जानते हैं, जो पेट की सेहत बढ़िया रखती हैं और ठंड के मौसम में आपको कई बीमारियों से बचाती हैं.
सर्दियों में पेट की समस्याएं दूर करने वाले 5 मसाले
1. अदरक- गैस और कब्ज को इलाज
सर्दियों के मौसम में अदरक शरीर को भीतर से गर्म रखती है. इसमें प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो गैस और कब्ज को कम करते हैं. आप सुबह गर्म पानी में अदरक उबालकर पिएं. खाना खाने के बाद छोटा-सा टुकड़ा चबाने से भी फायदा मिलेगा. ये पाचन तंत्र को मजबूत करता है और सर्दी-जुकाम में भी लाभकारी है.
2. हल्दी- पाचन तंत्र को मजबूत बनाए
हल्दी पेट को साफ रखने में मदद करती है और पाचन को तेज करती है. सर्दियों में यह शरीर की सूजन भी घटाती है. वजन घटाने में भी ये हेल्फुल है. आप रात को सोने से पहले हल्दी वाला दूध पी सकते हैं. सब्जियों, दाल या कढ़ी में इसे मिलाकर खाएं. आप सुबह हल्के गर्म हल्दी पानी से दिन की शुरुआत भी कर सकते हैं.
3. लहसुन- गैस और अपच से राहत
सर्दियों में लहसुन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है. लहसुन के पौष्टिक तत्व पाचन एंजाइम को सक्रिय करते हैं और पेट में बैड बैक्टीरिया को कम करते हैं. इससे गैस, पेट दर्द और अपच में राहत मिलती है. आप सुबह खाली पेट 1 कली कच्ची लहसुन खा सकते हैं. इसे अजवाइन के साथ भूनकर भी खाना बढ़िया रहता है.
4. दालचीनी- भूख बढ़ाए और मेटाबॉलिज्म ठीक रखे
दालचीनी ठंड में शरीर को गर्म रखती है. यह पेट को हल्का फील कराने के साथ ही ब्लोटिंग कम करती है और शुगर को अचानक बढ़ने से रोकती है. आप सुबह दालचीनी पानी पी सकते हैं. इसे चाय में डालकर भी खा सकते हैं.
5. अजवाइन-गैस और एसिडिटी की सबसे बड़ी दवा
अजवाइन खराब पाचन की सबसे आसान और घरेलू दवाई है. यह गैस बनने से रोकती है और पेट को आराम देती है. सुबह अजवाइन का गर्म पानी सकते हैं. उसमें थोड़ा काला नमक भी एड कर सकते हैं..