How To Identify One Sided Love: प्यार दुनिया की सबसे खूबसूरत चीज है, जिसको संभालकर रखना काफी ज्यादा जरूरी होता है. कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो किसी को बेइंतहा चाहते हैं लेकिन बाद में उनको असफलता ही हासिल होती है. बदले में रिजेक्शन ही मिलता है, कई बारे बदले में रिजेक्शन मिलना किसी को भी तोड़कर रख सकता है. अधिकतर लोगों के साथ ऐसा होता है कि वो किसी इंसान से प्यार करते हैं और ये समझते हैं कि सामने वाला इंसान भी हमको ऐसा ही प्यार करता है लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं होता है ये लोग सोचते ही रह जाते हैं और प्यार को जल्दी से किसी के आगे बोल भी नहीं पाते हैं. आज आपको बताते हैं कहीं आप भी तो नहीं पड़ गए हैं एकतरफा प्यार के इस दलदल में अगर आप भी पड़ रहे हैं, तो आपको बताते हैं किन संकेतों से आप चुटकियों में इसका पता लगा सकते हैं.
एकतरफा प्यार को कैसे पहचानें?
1. बातों में रुचि नहीं दिखाना
अगर आप उनसे कोई बात कर रहे हैं और सामने वाले इसंसान को आपकी बातों से कोई भी असर नहीं होता है आप चाहे परेशानी में हो या खुशी में तो आपको समझ जाना चाहिए कि आपका केवल एकतरफा प्यार है.
2. केवल आपके लिए हमेशा बिजी
अगर वो इंसान केवल आपको समय देने के नाम पर बिजी होता है और अपने दोस्तों या किसी और के साथ समय बिताता है, तो आपको समझ जाना चाहिए, कि ये इंसान आपको स्पेशल नहीं समझता है, तो ये एकतरफा प्यार है.
3. कोई फर्क नहीं पड़ता
उनको आपके होने ना होने से अगर कोई भी फर्क नहीं पड़ता है, तो ये एकतरफा प्यार हो सकता है. आपका जाना या आना उनके लिए मायने नहीं रखता है, तो ये एकतरफा प्यार का संकेत हो सकता है.
4. बातचीत की शुरुआत
अगर आप हमेशा खुद से बातचीत की शुरुआत करते हैं और सामने वाले पर इसका असर नहीं होता है, तो ये भी एकतरफा प्यार का संकेत हो सकता है. अगर वो आपसे बात करने के लिए एक्साइटेड नहीं है, तो आपको समझ जाना चाहिए.
5. बातों को हल्के में लेना
अगर वो इंसान आपकी बोली गई हर बातों को हल्के में लेता है और वह खुशी की बात हो या फिर दुख की उसको कोई असर नहीं पड़ता है, तो आपको समझने की जरूरत है.